Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: पैट कमिंस की शानदार गेंद के आगे चारों खाने चित हुए केएल राहुल, सस्ते में लौटे पवेलियन

KL Rahul & Pat Cummins (Photo Source: X)

AUS vs IND, 4th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के जारी चौथे टेस्ट मैच में भी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। टीम ने पहली पारी में 474 रन बोर्ड पर लगाए। गेंद के बाद टीम इंडिया को बल्ले से भी खराब शुरुआत मिली है। कप्तान रोहित शर्मा दूसरे ही ओवर में पैट कमिंस का शिकार बने।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने फिर केएल राहुल को आउट कर भारत को दूसरा बड़ा झटका दे दिया है। पैट कमिंस की गेंद पर राहुल चारों खाने चित हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पैट कमिंस के खिलाफ इस तरह से आउट हुए केएल राहुल

भारत की पहली पारी का 15वां ओवर पैट कमिंस ने डाला था। पहली गेंद पर एक रन भागकर यशस्वी जायसवाल ने स्ट्राइक केएल राहुल को दिया था। राहुल लगातार चार गेंदों पर कोई रन नहीं ले पाए और फिर आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

केएल राहुल के पास पैट कमिंस की गेंद को खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। आउटसाइड एज लगा और गेंद स्टंप्स से टकरा गई। उन्होंने पहली पारी में 42 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 24 रन की पारी खेली। बता दें, राहुल तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।

यहां देखें राहुल के आउट होने का वीडियो-

ABSOLUTE SEED FROM CUMMINS! #AUSvIND | #DeliveredWithSpeed | @nbn_australia pic.twitter.com/zvzvkDyAnb

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2024

ओपनिंग करते हुए भी फेल हुए कप्तान रोहित शर्मा

मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम ने बैटिंग ऑर्डर में बड़ा बदलाव किया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे। लेकिन एक बार फिर हिटमैन फ्लॉप रहे, वह 5 गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। रोहित कमिंस की बैकऑफ लेंथ गेंद पर पूरा शॉट नहीं खेल पाए, उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद तेजी से आई और बल्ले से लगकर हवा में चली गई और मिडऑन पर मौजूद स्कॉट बोलैंड ने अच्छा कैच पकड़ा।

I have been watching cricket for 14 years, and I’ve never seen a more overrated player than Rohit Sharma.

pic.twitter.com/XbhaVg6Huq

— Krishna. (@KrishVK_18) December 27, 2024

 

আরো ताजा खबर

‘पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर है’ पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर किया बड़ा कमेंट 

Shoaib Akhtar (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बहुत बड़े बदलाव से गुजर रहा है। साथ ही इस बदलाव के चलते पाकिस्तानी टीम का मैन्स क्रिकेट के साथ,...

कौन हैं Kumar Kushagra? दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक जड़कर चमके ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज

Duleep Trophy Final: Kumar Kushagra Hits Composed 101 Against South Zone in Chennai (image via X) झारखंड के 21 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

‘न जज्बा, न लड़ने का दम’: इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एबी डिविलियर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकरा

AB de Villiers Blames Players’ Lack of Grit for Pakistan’s Disastrous England Tour (image via X) AB de Villiers on Pakistan cricket team: इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में...

SA vs AUS 2026: टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम घोषित, खराब फॉर्म के बावजूद मार्नस लाबुशेन पर भरोसा कायम

Australia Name 16-Player Test Squad for South Africa Series; Labuschagne Holds Spot (image via getty) ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए...