Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: पैट कमिंस की शानदार गेंद के आगे चारों खाने चित हुए केएल राहुल, सस्ते में लौटे पवेलियन

KL Rahul & Pat Cummins (Photo Source: X)

AUS vs IND, 4th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के जारी चौथे टेस्ट मैच में भी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। टीम ने पहली पारी में 474 रन बोर्ड पर लगाए। गेंद के बाद टीम इंडिया को बल्ले से भी खराब शुरुआत मिली है। कप्तान रोहित शर्मा दूसरे ही ओवर में पैट कमिंस का शिकार बने।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने फिर केएल राहुल को आउट कर भारत को दूसरा बड़ा झटका दे दिया है। पैट कमिंस की गेंद पर राहुल चारों खाने चित हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पैट कमिंस के खिलाफ इस तरह से आउट हुए केएल राहुल

भारत की पहली पारी का 15वां ओवर पैट कमिंस ने डाला था। पहली गेंद पर एक रन भागकर यशस्वी जायसवाल ने स्ट्राइक केएल राहुल को दिया था। राहुल लगातार चार गेंदों पर कोई रन नहीं ले पाए और फिर आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

केएल राहुल के पास पैट कमिंस की गेंद को खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। आउटसाइड एज लगा और गेंद स्टंप्स से टकरा गई। उन्होंने पहली पारी में 42 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 24 रन की पारी खेली। बता दें, राहुल तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।

यहां देखें राहुल के आउट होने का वीडियो-

ABSOLUTE SEED FROM CUMMINS! #AUSvIND | #DeliveredWithSpeed | @nbn_australia pic.twitter.com/zvzvkDyAnb

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2024

ओपनिंग करते हुए भी फेल हुए कप्तान रोहित शर्मा

मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम ने बैटिंग ऑर्डर में बड़ा बदलाव किया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे। लेकिन एक बार फिर हिटमैन फ्लॉप रहे, वह 5 गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। रोहित कमिंस की बैकऑफ लेंथ गेंद पर पूरा शॉट नहीं खेल पाए, उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद तेजी से आई और बल्ले से लगकर हवा में चली गई और मिडऑन पर मौजूद स्कॉट बोलैंड ने अच्छा कैच पकड़ा।

I have been watching cricket for 14 years, and I’ve never seen a more overrated player than Rohit Sharma.

pic.twitter.com/XbhaVg6Huq

— Krishna. (@KrishVK_18) December 27, 2024

 

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान के पास T20 वर्ल्ड कप 2026 बायकॉट करने का हौसला नहीं: अजिंक्य रहाणे

Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप 2026 बहिष्कार के बहाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।...

सलमान अली आघा का बड़ा बयान, कहा बाबर आजम को अकेला छोड़ो और बल्लेबाजी करने दो

Salman Ali Agha (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मीडिया से अपील की है कि बाबर आजम को लेकर सवाल करना बंद करें और...

29 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (Image credit Twitter – X) 1. ये 5 खिलाड़ी शायद 2026 में खेल रहे हैं अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर रोमांच अभी...

ये 5 खिलाड़ी शायद 2026 में खेल रहे हैं अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर रोमांच अभी से चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट...