
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 के लिए संभावित ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं को चुना है। बता दें इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
तो वहीं, पूर्व केकेआर खिलाड़ी को लगता है कि इस बार ऑरेंज कैप राजस्थान राॅयल्स के यशस्वी जायसवाल या गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज व कप्तान शुभमन गिल जीत सकते हैं। साथ ही उन्होंने आरसीबी के पूर्व कप्तान व विराट कोहली को ऑरेंज कैप जीतने के मामले में तीसरे स्थान पर रखा।
आकाश चोपड़ा ने चुने ऑरेंज-पर्पल कैप विजेता
हाल में ही आकाश चोपड़ा ने आईपीएल के 19वें सीजन के शुरू होने से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- सच कहूं तो, ऑरेंज कैप आमतौर पर सलामी बल्लेबाज के सिर पर होती है। मुझे लगता है कि यशस्वी जायसवाल के लिए यह एक शानदार सीजन साबित हो सकता है, वह शानदार सीजन जिसका आप इंतजार कर रहे हैं। इसलिए मैं उन्हीं की तरफ झुकाव रखता हूं। दूसरा विकल्प शुभमन गिल हो सकते हैं क्योंकि शायद वही सबसे ज्यादा भूखे हैं।
तीसरा नाम तो जाहिर तौर पर विराट कोहली का है, क्योंकि वो आजकल लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेलते। इसलिए, विराट कोहली ऑरेंज कैप विजेता बन सकते हैं। इन तीनों में से किसी एक के जीतने की मैं उम्मीद कर रहा हूं। अगर दिल्ली आगे बढ़ती है, तो यह केएल राहुल के पास भी जा सकती है।
चोपड़ा ने आगे पर्पल कैप विजेता को लेकर कहा- पर्पल कैप के लिए मेरे दिमाग में दो नाम आते हैं। एक जसप्रीत बुमराह और दूसरा वरुण चक्रवर्ती। शायद इस बार मैं जसप्रीत बुमराह को ही चुनूंगा। अगर वह फिट रहते हैं, खेलने के लिए उपलब्ध रहते हैं और पूरा सीजन खेलते हैं, तो वह आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं।
15 साल के हुए वैभव सूर्यवंशी, अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए हो गए क्वालीफाइड
IPL 2026: RCB बनाम SRH मैच से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के स्टैट्स और रिकाॅर्ड्स के बारे में जानें
IPL: एक्टिव खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जो आईपीएल में 4 या उससे ज्यादा टीमों के लिए खेले हैं
RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के पहले मैच में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

