Skip to main content

ताजा खबर

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)
Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की जमकर आलोचना भी की।

गौरतलब है कि महज 15 वर्ष की छोटी आयु में सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी का लोहा वर्ल्ड क्रिकेट में मनवा रहे हैं। लगातार दो आईपीएल सीजन में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करने के बाद, सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा व भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

दूसरी ओर वसीम अकरम, जिन्होंने दोनों लीग में काफी काम किया है, ने PSL की आलोचना की है क्योंकि वह IPL की तर्ज पर तेजी से बड़े और स्टार खिलाड़ी बनाने में असफल साबित हुई है।

बता दें अकरम ने 2010 से लेकर 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स में गेंदबाजी कोच व मेंटर के तौर पर काम किया था। साथ ही वह पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड, मुल्तान सुल्तान और कराची किंग्स में भी कोचिंग व मेंटर के तौर पर काम कर चुके हैं।

Wasim Akram का बड़ा बयान

हाल में ही फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अकरम ने कहा “पीएसएल शुरू हुए 10 साल हो गए हैं, लेकिन क्या पीएसएल ने एक भी बल्लेबाज तैयार किया है? हां, हमने कुछ गेंदबाज तो तैयार किए हैं, लेकिन बताइए क्या हमने बल्लेबाजी में कोई उल्लेखनीय प्रतिभा पैदा की है? मुझे लगता है कि जब हम 15 साल की सूर्यवंशी जैसी बल्लेबाजी प्रतिभा तैयार करेंगे, तभी हमें सुधार देखने को मिलेगा।”

तो वहीं, अकरम ने आगे पाकिस्तान टेस्ट टीम के बुरे प्रदर्शन पर अपना पक्ष रखा और कहा “अगर हम लाल गेंद से होने वाले क्रिकेट में सुधार चाहते हैं तो क्लब क्रिकेट को पुनर्जीवित करना होगा। पीसीबी को कराची और लाहौर दोनों में 100 मिलियन रुपये खर्च करने चाहिए, क्योंकि प्रतिभा क्लब क्रिकेट से ही आती है।”

ये भी पढ़ें – AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

আরো ताजा खबर

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...

AFG vs IND: अफगानिस्तान-भारत के बीच पहला टी20 13 सितंबर को, जानें मौसम का हाल और पिच का मिजाज?

Afghanistan vs India, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20...

12 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह यूएई में जारी...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...