Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने चुने ऑरेंज और पर्पल कैप विजेता, विराट कोहली को रखा इस नंबर पर 

IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने चुने ऑरेंज और पर्पल कैप विजेता, विराट कोहली को रखा इस नंबर पर 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 के लिए संभावित ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं को चुना है। बता दें इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

तो वहीं, पूर्व केकेआर खिलाड़ी को लगता है कि इस बार ऑरेंज कैप राजस्थान राॅयल्स के यशस्वी जायसवाल या गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज व कप्तान शुभमन गिल जीत सकते हैं। साथ ही उन्होंने आरसीबी के पूर्व कप्तान व विराट कोहली को ऑरेंज कैप जीतने के मामले में तीसरे स्थान पर रखा।

आकाश चोपड़ा ने चुने ऑरेंज-पर्पल कैप विजेता

हाल में ही आकाश चोपड़ा ने आईपीएल के 19वें सीजन के शुरू होने से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- सच कहूं तो, ऑरेंज कैप आमतौर पर सलामी बल्लेबाज के सिर पर होती है। मुझे लगता है कि यशस्वी जायसवाल के लिए यह एक शानदार सीजन साबित हो सकता है, वह शानदार सीजन जिसका आप इंतजार कर रहे हैं। इसलिए मैं उन्हीं की तरफ झुकाव रखता हूं। दूसरा विकल्प शुभमन गिल हो सकते हैं क्योंकि शायद वही सबसे ज्यादा भूखे हैं।

तीसरा नाम तो जाहिर तौर पर विराट कोहली का है, क्योंकि वो आजकल लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेलते। इसलिए, विराट कोहली ऑरेंज कैप विजेता बन सकते हैं। इन तीनों में से किसी एक के जीतने की मैं उम्मीद कर रहा हूं। अगर दिल्ली आगे बढ़ती है, तो यह केएल राहुल के पास भी जा सकती है।

चोपड़ा ने आगे पर्पल कैप विजेता को लेकर कहा- पर्पल कैप के लिए मेरे दिमाग में दो नाम आते हैं। एक जसप्रीत बुमराह और दूसरा वरुण चक्रवर्ती। शायद इस बार मैं जसप्रीत बुमराह को ही चुनूंगा। अगर वह फिट रहते हैं, खेलने के लिए उपलब्ध रहते हैं और पूरा सीजन खेलते हैं, तो वह आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...