Skip to main content

ताजा खबर

“IPL टीम के ओनर बिजनेस बैकग्राउंड से आते हैं”- KL Rahul ने अपने इस बयान से मचाई सनसनी

KL RAHUL (Pic Source BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के दौरान लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल और इस फ्रेंचाइजी टीम के ओनर संजीव गोयंका के बीच कुछ गहमागहमी देखने को मिली थी। आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायन्ट्स फ्रेंजाइजी टीम को आईपीएल में जोड़ा गया था। पिछले तीन सीजन में केएल राहुल ने ही इस फ्रेंचाइजी टीम की कमान संभाली है।

हालांकि 2024 IPL में संजीव गोयंका और केएल राहुल के बीच हुई तनतानी के बाद से ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं कि एलएसजी इस सीजन में केएल राहुल को रिलीज कर सकता है। आईपीएल 2024 के बाद केएल राहुल और संजीव गोयंका की कुछ फ्रेंडली तस्वीरें जरूर आई थीं, लेकिन लगता है अभी तक इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं हुआ है। एक पॉडकास्ट के जरिए केएल राहुल ने बिना नाम लिए संजीव गोयंका को लेकर काफी कुछ कहा है।

IPL टीम के ओनर को लेकर केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान

केएल राहुल ने निखिल कामत के पॉडकास्ट में कहा, ‘आईपीएल में जो टीम ओनर होते हैं, वे बिजनेस बैकग्राउंड से आते हैं, टीम के खिलाड़ियों को चुनने के लिए वो पूरी रिसर्च करते हैं, लेकिन इससे आपको यह गारंटी नहीं मिलती है कि आप हर एक मैच जीतेंगी ही जीतेंगे। आप डाटा के हिसाब से बेस्ट खिलाड़ी को सिलेक्ट कर सकते हैं, लेकिन हो सकता है उस खिलाड़ी के लिए वह साल एकदम बेकार जाए, खेल में किसी भी खिलाड़ी को बुरे दिनों से गुजरना पड़ सकता है।’

इसी बीच केएल राहुल को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स आ रही हैं, जहां दावा किया गया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) टीम फिलहाल इस बैटर के कॉन्टैक्ट में है और आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में उनके पीछे जा सकती है।

आईपीएल 2024 तक की बात करें तो भारत की ओर आईपीएल में खेलने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी केएल राहुल ही हैं। केएल राहुल की सैलरी 17 करोड़ रुपये है। वहीं दूसरे नंबर पर इस मामले में रोहित शर्मा हैं, जो मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं और उनकी सैलरी 16 करोड़ रुपये है।

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...