Skip to main content

ताजा खबर

INDW vs NZW: जाने पहले वनडे मैच में क्यों नहीं खेल रही हैं हरमनप्रीत कौर, जाने बड़ी वजह?

Harmanpreet Kaur (Photo Source: Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच आज 24 अक्टूबर, गुरूवार को दोनों टीमों के बीच अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

तो वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) नहीं खेल रही हैं। ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों वे इस मैच में हिस्सा नहीं ले रही हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं:

इस वजह से पहले वनडे मैच में नहीं खेल रही हरमन

बता दें कि मुकाबले में हरमनप्रीत कौर के ना खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी एक बयान जारी किया है। इस बयान के अनुसार- हरमनप्रीत कौर को हल्की परेशानी है और उन्हें पहले वनडे से आराम दिया गया है। उनकी अनुपस्थिति में स्मृति मंधाना टीम की कमान संभालेंगी।

देखने लायक बात होगी कि इस मैच में भारतीय महिला टीम स्मृति मंधाना की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करती है। हालांकि, भारतीय टीम की नजर इस मैच में जीत हासिल कर, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लेने पर होंगी। मुकाबले में टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत – स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, तेजल हसब्निस, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, साइमा ठाकुर, रेणुका ठाकुर सिंह।

न्यूजीलैंड – सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), लॉरेन डाउन, जेस केर, मौली पेनफोल्ड, ईडन कार्सन।

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...