Skip to main content

ताजा खबर

INDW vs IREW: भारत ने आयरलैंड को दूसरे वनडे में 116 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

INDW vs IREW: भारत ने आयरलैंड को दूसरे वनडे में 116 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

India Women vs Ireland Women, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)

India Women vs Ireland Women, 2nd ODI: आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। तो वहीं आज 12 जनवरी, रविवार को दोनों टीमों के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच राजकोट स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

बता दें इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी और उसके बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने के चलते 116 रनों से जीत हासिल की है। मुकाबले में भारत ने 371 रनों का लक्ष्य आयरलैंड के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए आयरिश टीम सिर्फ 254 रन ही बना पाई।

भारत बनाम आयरलैंड, दूसरे महिला वनडे मैच का हाल

मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय महिला टीम ने 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 370 रन बनाए। मुकाबले में भारत के लिए जेमिमा राॅड्रिग्स ने 102 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली।

तो वहीं टीम के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (73) और प्रतिका रावल (67) ने पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को एक मजबूत शुरुआत दी। साथ ही मिडिल ऑर्डर में हरलीन देओल ने 89 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं आयरलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो Orla Prendergast और Arlene Kelly को 2-2 सफलता मिली। इसके अलावा Georgina Dempsey को एक विकेट मिला।

इसके बाद जब आयरलैंड भारत से मिले 371 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 254 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 116 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के बाद आयरलैंड ने सीरीज को भी गंवा दिया है। भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी वनडे मैच इसी मैदान पर 15 जनवरी को खेला जाएगा। देखना होगा कि आखिरी वनडे मैच में क्या आयरलैंड महिला टीम खुद को व्हाइटवाॅश होने से बचा पाती है या नहीं?

 

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...