Skip to main content

ताजा खबर

मेगन शट की धमाकेदार गेंदबाजी के सामने बेबस दिखी भारतीय महिला टीम, ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे को किया अपने नाम

मेगन शट की धमाकेदार गेंदबाजी के सामने बेबस दिखी भारतीय महिला टीम, ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे को किया अपने नाम

Australia Women (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

बता दें कि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम के बल्लेबाज इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम सिर्फ 100 रन पर ऑलआउट हो गई। स्मृति मंधाना बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई। यही नहीं प्रिया पुनिया ने सिर्फ तीन रन बनाए। हरलीन देओल 19 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गई जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 रन बनाए।

भारत की ओर से Jemimah Rodrigues ने पहले वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने इस मैच में 23 रनों की पारी खेली। रिचा घोष को शुरुआत तो मिली लेकिन वो भी 14 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेहतरीन तेज गेंदबाज मेगन शट ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6.2 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट झटके। मेगन शट ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव डाला और यही वजह है कि मेजबान ने इस मैच को अपने नाम किया।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पहले वनडे को 5 विकेट से जीता

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की ओर से जॉर्जिया वॉल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 46* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने भारतीय महिला टीम की किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। जॉर्जिया वॉल के अलावा फ़ोबे लिचफ़ील्ड ने 35 रनों का योगदान दिया।

एलिसा पेरी सिर्फ एक रन पर आउट हो गई जबकि बेथ मूनी भी एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई। टीम इंडिया की ओर से रेणुका ठाकुर सिंह ने जबरदस्त गेंदबाजी की और 7 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट झटके। हालांकि रेणुका ठाकुर सिंह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। रेणुका के अलावा प्रिया मिश्रा ने दो ओवर में 11 रन देकर दो विकेट झटके। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच 8 दिसंबर को इसी वेन्यू में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...