Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड दौरे के लिए की टीम की घोषणा, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

Australia Women cricket team (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नेशनल सेलेक्शन पैनल (NSP) ने आज 23 नवंबर को भारत के खिलाफ आगामी वनडे और न्यूजीलैंड दौरे के लिए, ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस समय इंजरी का सामना कर रही एलिसा हीली को भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शामिल नहीं किया है।

वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी करेंगी। तो वहीं एलिसा की गैर-मौजूदगी में ताहिला मैग्रा ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालती हुई नजर आएंगी। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया 5 से 11 दिसंबर से बीच भारतीय टीम से तीन मैचों की वनडे और 19 से 23 दिसंबर के बीच न्यूजीलैंड से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। यह 6 मैच आईसीसी वूमेन चैंपियनशिप का हिस्सा हैं।

इसके अलावा भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में पहली बार क्वींसलैंड के लिए खेलने वाली Georgia Voll को टीम के साथ जोड़ा गया है। 21 वर्षीय खिलाड़ी जारी महिला बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टाॅप 3 में शामिल है।

तो वहीं टीम की घोषणा के बाद, नेशनल चीफ सेलेक्टर Shawn Flegler ने कहा- हमने अगले साल की एशेज सीरीज और आईसीसी महिला विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इन दो आगामी दौरों के लिए एक अनुभवी टीम चुनी है।

Georgia Voll ने गर्मियों की जोरदार शुरुआत की है और कई वर्षों में उसने अपनी क्षमता दिखाई है। वह शीर्ष क्रम में फोएबे लिचफील्ड के साथ एक रोमांचक साझेदारी बनाएंगी, जो उनके लिए एक मजबूत भारत पक्ष के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का स्वाद चखने का एक शानदार अवसर होगा।

भारत के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

एलिसा हीली (केवल न्यूजीलैंड सीरीज के लिए), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गर्थ, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहिला मैग्रा, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल (केवल भारत सीरीज के लिए ), जॉर्जिया वेयरहैम।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...