Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: मयंक यादव और नीतिश रेड्डी ने किया भारत के लिए डेब्यू, देखें पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs BAN मयंक यादव और नीतिश रेड्डी ने किया भारत के लिए डेब्यू देखें पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Mayank Yadav and Nitish Reddy (Image Credit- Twitter X)

IND vs BAN 1st T20: भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच आज 6 अक्टूबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

साथ ही बता दें कि इस टी20 मैच में भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी डेब्यू करने में सफल रहे हैं। मयंक को अपनी डेब्यू कैप मुरली कार्तिक से, तो नीतिश को डेब्यू कैप पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के हाथों से मिली।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत – अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतिश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

बांग्लादेश – लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), परवेज हुसैन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।

आईपीएल में किया था दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि दोनों ही खिलाड़ियों ने इससे पहले आईपीएल के गत सीजन में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। मयंक ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले गए चार मैचों में 12.14 की औसत और 6.98 की इकाॅनमी से कुल 7 विकेट हासिल किए थे।

हालांकि, मासंपेशियों में खिंचाव की वजह से वह टूर्नामेंट का पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट है, और टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि मयंक ने लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सुर्खियां बटोरी थी।

तो वहीं नीतिश रेड्डी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी में नीतिश ने हैदराबाद के लिए खेले गए 13 मैचों में 33.67 की औसत और 142.92 के स्ट्राइक रेट से कुल 303 रन बनाए थे। देखने लायक बात होगी कि ये दोनों खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...