Skip to main content

ताजा खबर

3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टी20 करियर में फेंका अपना पहला ओवर मेडन, मयंक यादव हुए लिस्ट में शामिल 

3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टी20 करियर में फेंका अपना पहला ओवर मेडन, मयंक यादव हुए लिस्ट में शामिल 

Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट का सबसे छोटा फाॅर्मेट यानि कि टी20 क्रिकेट बल्लेबाजों के लिए बेहतर माना जाता है, क्योंकि इस फाॅर्मेट में खिलाड़ियों के पास खुलकर खेलने के आजादी होती है। साथ ही फैंस को भी ये फाॅर्मेट देखने में बड़ा मजा आता है, क्योंकि उन्हें हर गेंद पर चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिलती है।

ऐसा बहुत ही कम बार देखा गया है कि टी20 क्रिकेट में एक गेंदबाज बल्लेबाज पर हावी रहा हो। हालांकि, कई गेंदबाज ऐसे भी हैं जो टी20 क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में पहला ओवर ही मेडन फेंक गए। तो वहीं आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट के अपने डेब्यू में पहला ओवर मेडन फेंका। तो आइए ऐसे 3 भारतीय गेंदबाजों के बारे में जानते हैं:

यह भी पढ़े:- बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में चमके अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव ने भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों के ऊपर बनाया दबाव

3. अजीत अगरकर (Ajit Agarkar)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और वर्तमान सेलेक्टर्स चेयरमैन अजीत अगरकर ने, भारत के लिए 1 दिसंबर, 2006 को जोहानिसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। बता दें कि इस मैच में अगरकर ने अपने डेब्यू मैच में पहला ओवर मेडन फेंका था। अगरकर ने उस मैच में 2.3 ओवर में 19 रन खर्चते हुए 2 विकेट अपने नाम किए थे। भारत ने मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

2. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ऐसे दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टी20 मैच में पहला ओवर मेडन फेंका था। गौरतलब है कि अर्शदीप ने 7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ रोज बाॅल मैदान पर डेब्यू किया था। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने अपना पहला ओवर मेडन फेंका था, और मुकाबले में अर्शदीप ने 3.3 ओवर में 18 रन खर्चते हुए 2 विकेट हासिल किए थे।

3. मयंक यादव (Mayank Yadav)

तो वहीं इस लिस्ट में अब नया नाम युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव का जुड़ गया है। बता दें कि मयंक ने आज बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू किया है। इस मैच में मयंक ने 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए पहला ओवर मेडन फेंका। मयंक ने मुकाबले में 4 ओवर में 21 रन खर्चते हुए 1 विकेट अपने नाम किया है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...