
IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की सीरीज शुरू हो गई है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। शुरुआती झटकों के बाद पहले दिन आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की शानदार पारी के दम पर भारत ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।
भारत ने पहले दिन 339 रन बनाए और उनकी पहली पारी दूसरे दिन की शुरुआत में 376 रनों पर खत्म हुई। हालांकि, भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है लेकिन हम इस आर्टिकल में 3 चीजों के बारे में बात करेंगे जिसके वजह से टीम इंडिया दूसरी पारी में पूरी तरह से ध्वस्त हो सकती है। या यूं कहें की हम भारत के 3 कमजोर कड़ी के बारे में बात करेंगे।
रोहित शर्मा की धीमी शुरुआत
Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस मैच में उन्होंने काफी धीमी शुरुआत की। हमेशा बेखौफ होकर बल्लेबाजी करने वाले रोहित इस मैच में संभलकर बल्लेबाजी करते नजर आए। अगर रोहित अपना खेल खेलते तो शायद भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिलती। यह भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।
विराट कोहली का एक ही शॉट पर आउट होना
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कई महीनों के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए लौट आए हैं। इस बीच पहले मैच में ही उनका कमजोर पक्ष सामने आ गया है। विराट कवर ड्राइव खेलने के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। लेकिन एक ही शॉट खेलने के दौरान वह कई बार आउट होकर वापस लौटे हैं।
बांग्लादेश के युवा गेंदबाज हसन महमूद ने भी उन्हें इसी गेंद पर कैच आउट करवाया। तो एक बार फिर विराट की ऑफ साइड की कमजोरी सामने आई है जिसका इस्तेमाल बांग्लादेशी गेंदबाज अगली पारी में भी करेंगे।
शुभमन गिल का खराब शॉट सिलेक्शन
Shubman Gill (Photo Source: X)
शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है। लेकिन पहले ही टेस्ट में उनका फ्लॉप शो देखने को मिला है। पहले टेस्ट की पहली पारी में जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वह एक अनचाही गेंद पर विकेट देकर पवेलियन लौट गए थे। इससे पहले पुजारा इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते थे।
वह धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते थे और विकेट बचाए रखते थे। लेकिन गिल की बल्लेबाजी में कहीं भी धैर्य नहीं दिखा। अगर गिल दूसरी पारी में भी ऐसा खेलते हैं तो भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने में दिक्कत आ सकती है।
26 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य
IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल
25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

