Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: पहली पारी में की गई ये 3 गलतियां टीम इंडिया को पड़ सकती हैं भारी!

India vs Bangladesh, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की सीरीज शुरू हो गई है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। शुरुआती झटकों के बाद पहले दिन आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की शानदार पारी के दम पर भारत ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।

भारत ने पहले दिन 339 रन बनाए और उनकी पहली पारी दूसरे दिन की शुरुआत में 376 रनों पर खत्म हुई। हालांकि, भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है लेकिन हम इस आर्टिकल में 3 चीजों के बारे में बात करेंगे जिसके वजह से टीम इंडिया दूसरी पारी में पूरी तरह से ध्वस्त हो सकती है। या यूं कहें की हम भारत के 3 कमजोर कड़ी के बारे में बात करेंगे।

रोहित शर्मा की धीमी शुरुआत

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस मैच में उन्होंने काफी धीमी शुरुआत की। हमेशा बेखौफ होकर बल्लेबाजी करने वाले रोहित इस मैच में संभलकर बल्लेबाजी करते नजर आए। अगर रोहित अपना खेल खेलते तो शायद भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिलती। यह भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।

विराट कोहली का एक ही शॉट पर आउट होना

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कई महीनों के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए लौट आए हैं। इस बीच पहले मैच में ही उनका कमजोर पक्ष सामने आ गया है।  विराट कवर ड्राइव खेलने के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। लेकिन एक ही शॉट खेलने के दौरान वह कई बार आउट होकर वापस लौटे हैं।

बांग्लादेश के युवा गेंदबाज हसन महमूद ने भी उन्हें इसी गेंद पर कैच आउट करवाया। तो एक बार फिर विराट की ऑफ साइड की कमजोरी सामने आई है जिसका इस्तेमाल बांग्लादेशी गेंदबाज अगली पारी में भी करेंगे।

शुभमन गिल का खराब शॉट सिलेक्शन 

Shubman Gill (Photo Source: X)

शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है। लेकिन पहले ही टेस्ट में उनका फ्लॉप शो देखने को मिला है। पहले टेस्ट की पहली पारी में जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वह एक अनचाही गेंद पर विकेट देकर पवेलियन लौट गए थे। इससे पहले पुजारा इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते थे।

वह धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते थे और विकेट बचाए रखते थे। लेकिन गिल की बल्लेबाजी में कहीं भी धैर्य नहीं दिखा। अगर गिल दूसरी पारी में भी ऐसा खेलते हैं तो भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने में दिक्कत आ सकती है।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...