Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN दूसरे टेस्ट से पहले फिजियो की निगरानी में शाकिब अल हसन, हो सकते हैं टीम से बाहर!

IND vs BAN दूसरे टेस्ट से पहले फिजियो की निगरानी में शाकिब अल हसन हो सकते हैं टीम से बाहर

Shakib Al Hasan. (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई और चेन्नई में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के खिलाफ 280 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। अब बांग्लादेश की नजरें कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर हैं, जहां वे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

हालांकि, टीम को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चोट के कारण निगरानी में रखा गया और उनके कानपुर टेस्ट में खेलने की संभावना पर संदेह है। चेन्नई टेस्ट के दौरान शाकिब के हाथ में जसप्रीत बुमराह की एक गेंद लगने के बाद उन्हें उंगली में चोट लगी थी। जिसके वजह से उनकी गेंदबाजी बेहद ही खराब रही। वह विकेट निकाल पाने में असफल रहे और काफी काम गेंदबाजी भी की।

बांग्लादेश के चयनकर्ता ने शाकिब का सपोर्ट किया 

हाल के हफ्तों में शाकिब अल हसन को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है, लेकिन बांग्लादेश के चयनकर्ता हन्नान सरकार के मुताबिक, शाकिब की बल्लेबाजी में कोई कमी नहीं थी। न्नान सरकार ने डेली स्टार से बातचीत के दौरान कहा।

“शाकिब हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। जब वह प्लेइंग इलेवन में होते हैं, तो हमारी टीम का संतुलन बनाना आसान हो जाता है। मुझे उनकी बल्लेबाजी पसंद आई। उनकी बल्लेबाजी की तुलना दूसरों से करें और उनकी पिछली पारियों से करें, तो वे काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उन्होंने सहजता से खेला और दबाव को अच्छे से संभाला। हां, उन्होंने बड़ा स्कोर नहीं किया, लेकिन वह हमेशा टीम के संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं।”

शाकिब ने भारत के खिलाफ दो पारियों में क्रमशः 32 और 25 रन बनाए और कुछ ओवर भी गेंदबाजी की, लेकिन वे खेल पर बड़ा प्रभाव डालने में सफल नहीं हो पाए। इसके अलावा, हन्नान ने यह भी बताया कि शाकिब के हाथ में मैच से पहले कोई दर्द नहीं था और यह समस्या खेल के दौरान ही उभरी।

“हमें शाकिब को अगले मैच के लिए चुनने से पहले हमेशा सोचना पड़ता है और अगले मैच से पहले थोड़ा समय है। हम देखेंगे कि उनकी स्थिति कैसी है। हम जानते हैं कि उनके हाथ के दर्द पर चर्चा हो रही है। यह दर्द मैच से पहले नहीं था और कई लोगों ने इसे अलग-अलग तरीकों से समझाने की कोशिश की है। लेकिन मैच से पहले हमें फिजियो से 100 प्रतिशत क्लीयरेंस मिला था और उस समय वह पूरी तरह फिट थे।”

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...