Skip to main content

ताजा खबर

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024: ऐसा लग ही नहीं रहा था कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह से तैयार थी: अंजुम चोपड़ा

India Women vs New Zealand Women (Image Credit- Twitter X)

4 अक्टूबर को खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। इस मुकाबले में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर पूर्व खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा है।

अंजुम चोपड़ा के मुताबिक न्यूजीलैंड ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में टीम इंडिया को पूरी तरह से परेशान कर दिया था। टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इस मैच में अपनी पकड़ बना ली थी।

बता दें कि, न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 160 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 102 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत कौर थी जिन्होंने 15 रन बनाए थे।

अंजुम चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया। कप्तान सोफ़ी डिवाइन ने टॉस जीतने के तुरंत बाद कहा कि उन्हें बल्लेबाजी करनी है। न्यूजीलैंड ने काफी अच्छा स्कोर बना दिया था। उन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला और आक्रामक बल्लेबाजी की।’

न्यूजीलैंड टीम के आक्रामक खेल के लिए टीम इंडिया बिल्कुल भी तैयार नहीं थी: अंजुम चोपड़ा

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘वो लगातार बाउंड्री जड़ रहे थे। मुझे लगता है कि जिस आक्रामक तरीके से न्यूजीलैंड ने खेल खेला उसके लिए भारतीय टीम बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। इस दबाव से टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई थी।’

अंजुम चोपड़ा ने भारतीय टीम की ओपनिंग साझेदारी को लेकर कहा कि, ‘जिस तरह से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना से ओपनिंग की शुरुआत थी वैसा दोनों करने में नाकाम रहे। इन दोनों ने एक बार फिर से निराश किया। जितने मुकाबले दोनों ने मिलकर जिताए है उससे ज्यादा बार उन्होंने हमें निराश किया है। अगर आप इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो आप खुद को भी निराश करेंगे और अपनी टीम को भी।’

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...