Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: इंग्लैंड के ODI कप्तान के तौर पर कैसा है जोस बटलर का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर-

Champions Trophy: इंग्लैंड के ODI कप्तान के तौर पर कैसा है जोस बटलर का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर-

Jos Buttler (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, और ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप-बी में हैं। टीम पहला मुकाबला 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में खेलेगी। इंग्लैंड ने अब तक एक बार भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब नहीं जीता है, जोस बटलर की कप्तानी में टीम इस बार कमाल दिखाना चाहेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले आइए आपको बताते हैं कि वनडे में कप्तान के तौर पर जोस बटलर का रिकॉर्ड कैसा है, साथ ही उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में भी बताते हैं-

वनडे कप्तान के तौर पर जोस बटलर के आंकड़े 

यह भी पढ़े:- Champions Trophy: 2017 vs 2025 कितना बदला इंग्लैंड का स्क्वॉड, जानें यहां

जोस बटलर ने अब तक 41 वनडे मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की है। जिसमें से उन्हें 18 में जीत और 22 में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 43.90 है।

मैच 41
जीत 18
हार 22
टाई 0
ड्रॉ 0
नो रिजल्ट 01
विनिंग प्रतिशत 43.90

वनडे फॉर्मेट में जोस बटलर का प्रदर्शन

जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए अब तक 183 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 39.6 के औसत, 116.33 की स्ट्राइक रेट 5108 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं।

मैच 183
पारी 156
रन 5108
औसत 39.6
स्ट्राइक रेट 116.33
हाईएस्ट स्कोर 162
अर्धशतक 27
शतक 11

 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड-

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड का शेड्यूल-

22 फरवरी, बनाम ऑस्ट्रेलिया (दोपहर 2ः30 बजे भारतीय समयानुसार)

26 फरवरी, बनाम अफगानिस्तान (दोपहर 2ः30 बजे भारतीय समयानुसार)

1  मार्च, बनाम साउथ अफ्रीका (दोपहर 2ः30 बजे भारतीय समयानुसार)

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...