
England Team (Photo Source: Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पूरे 8 साल बाद टूर्नामेंट वापस लौट रहा है। इंग्लैंड ने अब तक एक भी बार खिताब नहीं जीता है। आगामी एडिशन में टीम अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप-बी में हैं। जोस बटलर टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
इस ऑर्टिकल के जरिए हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की तुलना में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड का स्क्वॉड कितना बदला है, यह बताने वाले हैं। कौन-कौन से खिलाड़ी अभी भी टीम का हिस्सा है और कौन अंदर या बाहर है, सारी चीजों के बारे में बताते हैं-
2017 vs 2025 कितना बदला इंग्लैंड का स्क्वॉड-
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में इंग्लैंड का स्क्वॉड-
बल्लेबाज- इयोन मोर्गन, जो रूट, एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय
ऑलराउंंडर– मोईन अली, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स
विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स
गेंदबाज– जेक बेल, आदिल रशीद, लियम प्लंकेट, मार्क वुड, स्टीवन फिन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड का स्क्वॉड-
बल्लेबाज- हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट
ऑलराउंडर- लियम लिविंगस्टोन
विकेटकीपर- जेमी स्मिथ, जोस बटलर, फिलिप साल्ट
गेंदबाज- ब्रायडन कार्स, जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, मार्क वुड
क्या बदला?
कप्तान
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में इयोन मोर्गन इंग्लैंड के कप्तान थे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जोस बटलर इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे।
ओपनिंग जोड़ी
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में एलेक्स हेल्स और जेसन रॉय ओपनिंग बल्लेबाज थे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए एलेक्स हेल्स और जेसन रॉय दोनों ही इंग्लैंड के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है। फिल साल्ट और बेन डकेट ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।
मिडिल ऑर्डर
2017 के स्क्वॉड में इंग्लैंड के पास इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोईन अली जैसे बल्लेबाज मौजूद थे।
2025 की टीम में हैरी ब्रूक, जोस बटलर और लियम लिविंगस्टोन जैसे बल्लेबाज मौजूद है।
बॉलिंग अटैक
2017 के स्क्वॉड में आदिल रशीद, लियम प्लंकेट, क्रिस वोक्स मार्क वुड और जेक बेल जैसे गेंदबाज थे।
आदिल रशीद और मार्क वुड जैसे गेंदबाज 2025 के स्क्वॉड का भी हिस्सा है। वहीं, टीम में ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवर्टन और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज मौजूद है।
Women’s T20 World Cup 2026: भारत की 15-सदस्यीय टीम की हुई घोषणा, अमनजोत कौर को नहीं मिली जगह
SM Trends: 2 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

