
Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है और टीमों को अपने स्क्वॉड को अंतिम रूप देने की समय सीमा 11 फरवरी है। टीम इंडिया में अधिकाशं खिलाड़ी पहले ही तय हो चुके हैं, लेकिन फैन्स और विशेषज्ञों को एक खिलाड़ी को लेकर उत्सुकता है, जो जसप्रीत बुमराह हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्हें सिडनी में अंतिम टेस्ट के दौरान पीठ में चोट लग गई थी, जिसके बाद पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी करने नहीं आए थे।
वहीं स्टार पेसर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रहे। फिलहाल वह अभी भी बेंगलुरु में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और बीसीसीआई ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं।
ESPNcricinfo के अनुसार, टूर्नामेंट के लिए बुमराह की उपलब्धता पर अंतिम निर्णय 11 फरवरी को लिया जाएगा। बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बुमराह की पीठ का स्कैन पहले ही हो चुका है और मेडिकल स्टाफ अब अंतिम फैसला लेने से पहले चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के साथ कोऑर्डिनेट करेगा।
कौन होगा जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट?
ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि जसप्रीत बुमराह 12 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे व आखिरी वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। ऐसे में हर्षित राणा के जसप्रीत बुमराह की जगह लेने की उम्मीद है। वह पहले ही दोनों वनडे में खेल चुके हैं और चार विकेट ले चुके हैं। उन्होंने अब तक केवल पांच इंटरनेशनल मैच खेले हैं और दिल्ली में जन्मे इस तेज गेंदबाज के लिए बुमराह की कमी को पूरा करना एक बड़ी चुनौती हो सकती है।
आखिरी आईसीसी इवेंट की बात करें तो बुमराह ने पिछले साल यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप खेला था। इस तेज गेंदबाज ने खेले गए आठ मैचों में 8.26 की औसत और 4.17 के अविश्वसनीय इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए थे। अब देखना है कि 11 फरवरी को बुमराह को लेकर क्या फैसला लिया जाता है?
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

