Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: पांचवें टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, स्टार ऑलराउंडर को किया गया ड्रॉप

BGT 2024-25: पांचवें टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, स्टार ऑलराउंडर को किया गया ड्रॉप

Australia Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला कल यानी शुक्रवार 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर्स ने सिडनी टेस्ट से स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श को ड्रॉप कर दिया है, इस खबर की पुष्टि खुद कप्तान पैट कमिंस ने की।

साथ ही में कमिंस ने यह भी बताया कि मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर डेब्यू करेंगे। बता दें, 5 मैच की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अभी 2-1 से आगे चल रहा है। मार्श ने अभी तक BGT 2024 में 10.42 की औसत से सिर्फ 73 रन बनाए हैं, जिनमें से 47 रन पर्थ में दूसरी पारी में आए थे और उन्होंने सीरीज की सात पारियों में सिर्फ 33 ओवर फेंके हैं। सीरीज की पहली पारी में 12 रन देकर 2 विकेट लेने के बाद से उन्होंने अपने पिछले 28 ओवरों में 127 रन देकर 1 विकेट लिया है।

वेबस्टर पिछले कुछ सीजन में शेफील्ड शील्ड में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे रहे हैं। पिछले सीजन में वे 58.62 की औसत से 938 रन बनाकर शील्ड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और उन्होंने 29.30 की औसत से 30 विकेट लिए थे। सर गारफील्ड सोबर्स, 1963-64 में, शील्ड इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाए और 30 से ज्यादा विकेट लिए।

इस सीजन में चार मैचों में उन्होंने 50.50 की औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है, और चार मैचों में 96.5 ओवरों में 37.88 की औसत से नौ विकेट लिए हैं। ऐसे में उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखने के बाद ही अब वेबस्टर को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली है।

सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन:

सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

यह भी पढ़े:- ICC Test Rankings: मेलबर्न टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दर्ज की रिकाॅर्ड गिरावट

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...