Skip to main content

ताजा खबर

AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 में 17 रनों से हराकर, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज 

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X)
Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं, इस समय ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20आई सीरीज का आखिरी व निर्णायक मुकाबला एडिलेड ओवल, मैदान पर खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 17 रनों से जीत हासिल की, और तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम भी किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार हाफ सेंचुरी की बदौलत 177 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 159 रन ही बना पाई। साथ ही साल 2017 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को घर पर किसी द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरे महिला टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 176 रन बनाए।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली, तो जेमिमा रोड्रिग्स ने 59 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा रिचा घोष ने 18 रनों का योगदान दिया। हालांकि, शेफाली वर्मा 7 और हरमनप्रीत कौर 2* रन का ही योगदान दे पाईं।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने चार ओवरों में 34 रन खर्च करते हुए सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा किम गार्थ व सोफी माॅलीन्यु के हाथ 1-1 विकेट लगा।

इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया भारत से मिले 177 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 159 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने 57 रनों की पारी खेली, तो फीबी लिचफील्ड ने 26 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ा योगदान नहीं दे पाया।

तो वहीं, भारत की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। स्पिनर श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अरुंधती रेड्डी को 2 और रेणुका सिंह ठाकुर को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर 

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मैच रविवार, 22 फरवरी को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका...

T20 WC 2026, IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मैच के लिए, दोनों टीमों की संभावित XI पर डालें एक नजर

IND vs SA (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला 22 फरवरी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम...

T20 WC 2026: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान सुपर 8 मैच बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंके बिना हुआ रद्द

R.Premadasa Stadium (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण की आज 21 फरवरी, शनिवार से शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान...

T20 WC 2026, IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज? यहां पढ़ें रिपोर्ट 

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें...