Skip to main content

ताजा खबर

26 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

26 जनवरी Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rohit Sharma, Ishant Sharma, Irfan Pathan, Yusuf Pathan, Shubman Gill (Photo Source: X)

1. तिलक वर्मा सुपरस्टार बनने की कगार पर- आकाश चोपड़ा ने बोला, “धोनी भी कुछ इसी तरह….”

अपने यूट्यूब चैनल ‘आकाश चोपड़ा’ पर साझा किए गए एक वीडियो में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने धोनी की तरह ही तिलक की भी खेल को खत्म करने के लिए प्रशंसा की । “तिलक वर्मा, सुपरस्टार है। हम कभी-कभी किसी को बहुत जल्दी सुपरस्टार कह देते हैं। हम आजकल किसी को बहुत जल्दी महान या किंवदंती भी कह देते हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह पहले से ही सुपरस्टार हैं, लेकिन वह बनने की राह पर हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)

2. मुंबई के खिलाफ मैच में जम्मू-कश्मीर के साथ हुआ बड़ा धोखा, JKCA ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला-

जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने मुंबई के खिलाफ मैच में अंपायरिंग के स्तर को लेकर बीसीसीआई के पास शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच मैच में नवदीप सिंह और सुंदरम रवि ने अंपायरिंग की। दोनों ही पहले आईसीसी के अंपायरों के एलीट पैनल में थे। जबकि नितिन गोयल मैच रेफरी थे। (पढ़ें पूरी खबर)

3. “जितनी भी बॉलिंग करी है, देश के लिए करी है…”, Republic Day पर ईशांत शर्मा ने शेयर किया स्पेशल वीडियो

भारतीय खिलाड़ी ईशांत शर्मा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक खास वीडियो साझा करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। ईशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा, “जितनी भी बॉलिंग मैंने करी है, सिर्फ अपने देश के लिए करी है। इंडियन जर्सी मेरी ड्रीम ही नहीं, मेरी जिम्मेदारी भी है। इस गणतंत्र दिवस पर मैं अपने देश को मुझे यह सम्मान देने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं” (पढ़ें पूरी खबर)

4. गणतंत्र दिवस 2025: इरफान और यूसुफ पठान का देशभक्ति से भरा अंदाज हुआ वायरल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और यूसुफ पठान ने 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति से भरे अपने खास अंदाज में जश्न मनाया। दोनों भाइयों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक खूबसूरत वीडियो और तस्वीर साझा किया, जिसमें वे तिरंगा फहराते हुए नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)

5. IND vs ENG: “मैं इंग्लैंड के बेस्ट गेंदबाज को…”, तिलक वर्मा ने इस कारण जोफ्रा आर्चर को किया टारगेट

तिलक वर्मा ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ अटैकिंग बल्लेबाजी करने का कारण बताते हुए कहा कि वह इंग्लैंड के बेस्ट गेंदबाज को टारगेट करना चाहते थे। तिलक ने बताया कि, उन्होंने आर्चर के खिलाफ लगाए गए शॉट्स पर नेट्स में काफी काम किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. Ashes 2025-26 से पहले ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर लेंगे संन्यास, उस्मान ख्वाजा ने दिया बड़ा हिंट

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने हाल ही में अपनी रिटायरमेंट योजना पर बात की और इस साल के अंत में होने वाले एशेज (Ashes 2025-26) खेलने की अपनी इच्छा जताई। ख्वाजा ने माना कि आने वाले सालों में ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़े बदलाव होंगे, क्योंकि टीम के अधिकांश सदस्य 29 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले नाथन मैकस्वीनी और सैम कोंटास को छोड़कर, बाकी सभी खिलाड़ी सीनियर केटेगरी में आते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7. “मैं अपने ऊपर बहुत दबाव डालता हूं…”, टेस्ट क्रिकेट में खुद के प्रदर्शन को लेकर शुभमन गिल का बड़ा बयान

कर्नाटक के खिलाफ मैच के बाद खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में शुभमन गिल अपनी बल्लेबाजी को किस तरह से देखते हैं और किस तरह से वह अपनी पारी को लंबा खींचते हैं, इसे लेकर बयान दिया है। NDTV के अनुसार शुभमन गिल ने कहा, “रेड-बॉल से बल्लेबाजी चिंता का विषय है। कभी-कभी, मुझे लगता है कि रेड-बॉल से, मैं जिन मैचों में खेलता हूं, उनमें मैं 25-30 रन बहुत अच्छे बनाता हूं। मुझे लगता है कि उन पलों में, कभी-कभी मैं बड़े रन बनाने में सक्षम होने के लिए खुद पर बहुत अधिक दबाव डालता हूं। मुझे लगता है कि मैं इस तरह से नहीं खेलता आया हूं।” (पढ़ें पूरी खबर)

8. स्टेडियम के बाहर क्रेजी हो गए थे कई सारे फैन्स, Rohit Sharma की कार को लिया था घेर

कई सालों बाद Rohit Sharma ने अपनी घरेलू टीम मुंबई से रणजी मैच खेला था, इस दौरान उनको लेकर फैन्स और साथी खिलाड़ियों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिला था। वहीं ये क्रेज मैच खत्म होने के बाद भी कायम रहा, जहां मैच के बाद के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. स्कोर से जर्सी नंबर का कनेक्शन और गेम फिनिश करने की बात, Tilak-Ravi ने मैच के बाद किए कई खुलासे

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आए वीडियो में Tilak Varma ने कहा कि- मेरे को गेम फिनिश करने में बहुत अच्छा लगता है, पहले मैं अच्छा कर रहा था लेकिन गेम खत्म नहीं कर पा रहा था। तो मैंने सोचा की चेन्नई में अच्छा मौका है, तो मैं अपने गेम प्लान पर भरोसा रखता हूं और खेलता हूं। मैं अच्छा प्रोसेस और हार्ड वर्क करता रहता हूं, ये आत्मविश्वास मुझमें शुरूआत से है। मैच खत्म होने के बाद देखा मेरा स्कोर है 72 और मेरी जर्सी नंबर भी 72 है। (पढ़ें पूरी खबर

Disclaimer: इस जानकारी की समीक्षा करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपने स्वयं के निष्कर्ष निकालें।

আরো ताजा खबर

BCCI की मुंबई में हुई समीक्षा बैठक से क्यों गायब रहे चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर? सामने आई बड़ी वजह

Ajit Agarkar (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया स्थिति और भविष्य की योजनाओं को लेकर, 3 सितंबर को मुंबई में BCCI मुख्यालय में एक अहम समीक्षा...

18वां शतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका, दिग्गज मेग लैनिंग को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 18th Century to Overtake Meg Lanning at the Top (image via X) 3 सितंबर, गुरुवार को महिला एशिया कप के सातवें मैच में भारत की ओपनर स्मृति...

‘उनके पास किस तरह का अधिकार है?’ – माइकल एथरटन ने बाबर की कप्तानी पर उठाए सवाल

Michael Atherton Hits Out at PCB’s Mid-Series Overhaul, Feels for Babar Azam (image via getty) Michael Atherton on Babar Azam: इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के बीच में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

काउंटी चैंपियनशिप में युजवेंद्र चहल की बेहतरीन गेंद पर गच्चा खा गए Ben Stokes, पलक झपकते ही बिखरी गिल्लियां, देखें वीडियो 

County Championship (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियन में डरहम बनाम नाॅर्थम्प्टनशायर मुकाबले में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक ऐसी गेंद फेंकी है, जिसके सामने इंग्लैंड...