
Ishant Sharma (Photo Source: Instagram)
पूरा भारत आज 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1950 में हमारा संविधान तैयार हुआ था। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में धूमधाम से इस खास दिन को सेलिब्रेट किया जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी ईशांत शर्मा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक खास वीडियो साझा करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
इंडियन जर्सी मेरी जिम्मेदारी है- ईशांत शर्मा
ईशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा,
“जितनी भी बॉलिंग मैंने करी है, सिर्फ अपने देश के लिए करी है। इंडियन जर्सी मेरी ड्रीम ही नहीं, मेरी जिम्मेदारी भी है। इस गणतंत्र दिवस पर मैं अपने देश को मुझे यह सम्मान देने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं”
यहां देखें वीडियो-
A post shared by Ishant Sharma (@ishant.sharma29)
ईशांत ने 2021 में खेला था भारत के लिए आखिरी मैच
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उस मैच में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे, जिसके बाद से टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए बंद हो गए। भारतीय चयनकर्ता नए युवा प्रतिभाओं के ऊपर ज्यादा भरोसा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। ईशांत ने भारत के लिए खेले गए 105 टेस्ट मैच मैचों में 311 विकेट लिए हैं। जबकि 80 वनडे में उन्होंने 115 विकेट और 14 टी20 मैचों में 8 चटकाए।
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे ईशांत शर्मा
ईशांत शर्मा को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में खरीदा। वह इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।
आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड- राशिद खान, शुभमन गिल, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, महिपाल लोमरोर, गुरनूर ब्रार, अरशद खान, करीम जनत, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, मानव सुधार, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया
6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा
IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

