Skip to main content

ताजा खबर

4 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी

4 नवंबर, बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकटों से शिकस्त दी। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, बारिश के बार-बार आने के कारण, भारत के लक्ष्य को संशोधित करके 32 ओवर में 143 रन कर दिया गया था, जिसे भारत ने पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

2. सौरव गांगुली या एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर ने चुना अपना फेवरेट भारतीय कप्तान!

भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल है। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई कप्तानों के नेतृत्व में क्रिकेट खेला और खुद भी भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाली। लेकिन, अब सचिन ने बताया है कि उन्हें किन कप्तानों के साथ खेलना सबसे ज्यादा पसंद था? हाल ही में रेडिट पर हुए सवाल-जवाब के दौरान सचिन से उनके पसंदीदा कप्तान के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। सचिन के मुताबिक, ये दोनों कप्तान उनकी पसंदीदा सूची में सबसे ऊपर हैं।

3. नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

विराट कोहली ने एक बार फिर क्रिकेट इतिहास रच दिया है। वे वनडे इंटरनेशनल में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय स्टार ने यह उपलब्धि 4 नवंबर, 2026 को ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान हासिल की।

मैच में उतरते समय कोहली को यह मुकाम हासिल करने के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी। उन्होंने अपनी पारी की 13वीं गेंद पर, भारत के 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सातवें ओवर में, काइल जैमीसन की गेंद पर एक रन लेकर यह मुकाम हासिल कर लिया।

4. NZ के खिलाफ पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने रचा इतिहास, 2016 के बाद बना दिया खास ‘रिकाॅर्ड’

न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 4 अक्टूबर, बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला गया। इस मैच में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने इतिहास रच दिया और साल 2016 के बाद कीवी धरती पर एक खास रिकाॅर्ड भी बना दिया। बता दें अंशुल ने अपने कोटे के 10 ओवर में 2.22 की मामूली औसत से सिर्फ 22 रन खर्च किए। साथ ही उन्होंने मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। यह अब हाल के दिनों में किसी भारतीय गेंदबाज का वनडे क्रिकेट में सबसे किफायती बाॅलिंग स्पैल है। साथ ही यह साल 2016 के बाद किसी भी भारतीय गेंदबाज का वनडे फाॅर्मेट में सबसे किफायती स्पैल भी रहा।

5. ‘किसी भी रोल में काम करने को तैयार हूं’ – IPL 2027 से पहले CSK के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने के इच्छुक सुरेश रैना

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना, जिन्हें प्यार से “मिस्टर आईपीएल” के रूप में जाना जाता है, ने खुले तौर पर आईपीएल 2027 सीजन से पहले कोचिंग क्षमता में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में लौटने की गहरी इच्छा व्यक्त की है। हाल ही में अपने पूर्व साथी रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब शो पर बोलते हुए रैना ने खुलासा किया कि उन्होंने ऑफिशियल रूप से सीएसके मैनेजमेंट से कॉन्टैक्ट किया है और अपनी रुचि स्पष्ट की है। फ्रेंचाइजी ने जहीर खान को हेड कोच नियुक्त करने की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा, 2027 सीजन के लिए मोहित शर्मा, एल्बी मोर्केल और गैरेथ बैटी कोचिंग सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनेंगे।

6. ‘यह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था’: अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड वनडे में अपने अनोखे सेलिब्रेशन की वजह बताई

बुधवार, 4 नवंबर को भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी शानदार गेंदबाजी से ही नहीं, बल्कि अपने रोमैंटिक सेलिब्रेशन से भी सुर्खियां बटोरीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मोहम्मद सिराज की अनुपस्थिति में श्रृंखला के शुरुआती मैच में भारत के फास्ट बॉलिंग अटैक को लीड करते हुए, अर्शदीप ने शुरुआत में ही महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाई। उनका सेलिब्रेशन नौवें ओवर में कीवी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को आउट करने के बाद आया, जिन्हें नमन धीर ने मिड-विकेट पर कैच कराया। उनके डांस मूव्स ने तुरंत दर्शकों का ध्यान खींचा और 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बाद में मिड-इन्निंग्स ब्रॉडकास्ट के दौरान इस इमोशन के पीछे की कहानी बताई।

7. ‘मुझे ज्यादा आजादी नहीं मिली’ सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी के दिनों में BCCI के दखल पर दिया बड़ा बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हाल में ही अपनी कप्तानी के दिनों को याद करते हुए बड़ा बयान दिया है। सचिन ने बताया कैसे बीसीसीआई उस समय कप्तानी में दखल देती थी, जिस वजह से उन्हें कभी आजादी महसूस नहीं हुई।

हाल में ही रैडिट पर दिए एक बयान में सचिन ने कहा “कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व करना बहुत बड़े सम्मान की बात थी। हालांकि, मुझे हमेशा अपनी टीम पूरी तरह से खुद चुनने की आजादी नहीं थी। 1990 के दशक की तुलना में आज का BCCI कहीं ज्यादा पेशेवर संगठन है। उस दौर में भारतीय क्रिकेट एक बहुत ही बुरे दौर से भी गुजरा था।”

8. प्रसिद्ध कृष्णा सभी फॉर्मेट खेलने के लिए फिट घोषित, न्यूजीलैंड दौरे के लिए जल्द भरेंगे उड़ान

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबर गए हैं और उन्हें बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से मेडिकल क्लीयरेंस मिल गई है। लंबे कद के इस तेज गेंदबाज को सभी फोर्मट्स में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। वे जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे और भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में...

SM Trends: 4 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला गया। इस मैच में भारतीय...

सौरव गांगुली या एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर ने चुना अपना फेवरेट भारतीय कप्तान!

Sachin Tendulkar and MS Dhoni. (Image Source: BCCI-IPL) भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल है। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई कप्तानों के नेतृत्व...

चेज मास्टर विराट ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे! बने ODI रन-चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Virat Kohli Surpasses Sachin Tendulkar record for Most Runs in ODI Run Chases (image via getty) मॉडर्न बल्लेबाजी के उस्ताद विराट कोहली ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी...