Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: “मैं इंग्लैंड के बेस्ट गेंदबाज को…”, तिलक वर्मा ने इस कारण जोफ्रा आर्चर को किया टारगेट

Tilak Varma (Photo Source: BCCI)

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने दो विकेट से शानदार जीत दर्ज की। तिलक वर्मा की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 19.2 ओवरों में ही 166 रनों के लक्ष्य का पीछा किया। रन चेज में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी।

संजू सैमसन (5), अभिषेक शर्मा (12), सूर्यकुमार यादव (12), और हार्दिक पांड्या (7) जैसे बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए थे। तिलक वर्मा ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और टीम को चेन्नई में यादगार जीत दिलाई। उन्होंने 55 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 72* रन की पारी खेली।

दूसरे टी20 मैच के दौरान तिलक वर्मा ने जोफ्रा आर्चर पर कड़ा प्रहार किया। इंग्लिश गेंदबाज ने 4 ओवर में 15 की इकॉनमी से 60 रन खर्चे। भारतीय युवा बल्लेबाज ने मैच के बाद आर्चर के खिलाफ अटैकिंग बल्लेबाजी करने की वजह का खुलासा किया।

मैंने नेट्स में उन शॉट्स पर काम किया है- तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ अटैकिंग बल्लेबाजी करने का कारण बताते हुए कहा कि वह इंग्लैंड के बेस्ट गेंदबाज को टारगेट करना चाहते थे। तिलक ने बताया कि, उन्होंने आर्चर के खिलाफ लगाए गए शॉट्स पर नेट्स में काफी काम किया है।

“मैं उनके बेस्ट गेंदबाज को निशाना बनाना चाहता था। अगर आप बेस्ट गेंदबाज को टारगेट करते हैं, तो दूसरे गेंदबाज दबाव में आ जाएंगे। इसलिए, जब विकेट गिर रहे हों (दूसरे छोर पर), तो मैं उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को टारगेट करना चाहता हूं, अगर मैं ऐसा करता हूं तो यह (दूसरे बल्लेबाजों के लिए) आसान हो जाता है। इसलिए, मैंने खुद को बैक किया और उनके खिलाफ मौके बनाए, और साथ ही मैंने आर्चर के खिलाफ जो भी शॉट खेले हैं, मैंने नेट्स में उन पर काम किया है, मानसिक रूप से मैं उनके लिए तैयार था। इसलिए, इसने मुझे अच्छा रिजल्ट दिया है।”

गौतम गंभीर ने तिलक को बोली थी यह बात

तिलक वर्मा ने आगे ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर से मिली एडवाइस के बारे में बात करते हुए कहा,

“मैंने खुद से कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अंत तक खेलूंगा और मैं खेल को खत्म करना चाहता था। पिछले मैच के दौरान गौतम (गंभीर) सर से मेरी बातचीत हुई थी। मैं टीम की जरूरत के हिसाब से 6 या 7 या 10 से ऊपर के रन-रेट के साथ खेल सकता हूं। आपको फ्लेक्सिबल होना चाहिए। गौतम सर ने ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान भी कहा, ‘यह एक ऐसा समय है जब आप लोगों को दिखा सकते हैं कि आप दोनों तरह की पारी खेल सकते हैं।’ मुझे खुशी है कि यह कारगर रहा।”

আরো ताजा खबर

कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Chris Gayle (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026...

कब और किसके खिलाफ होगी भारत की अगली ODI सीरीज? देखें पूरा शेड्यूल और विरोधी टीमें

India’s next ODI series: Full schedule and opponents (image via getty) भारत ने हाल ही में खत्म हुई घरेलू वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से बुरी तरह हराया। कई...

SM Trends: 21 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दिल्ली के यशोभूमी में आज विराट कोहली व वन8 के सहयोग से एक इवेंट आयोजित हो रहा है। इस इवेंट से संबंधित कुछ वीडियो...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली और बुमराह की हुई वापसी

ENG vs IND: Jasprit Bumrah, Virat Kohli named in squad for England ODIs (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जुलाई में इंग्लैंड में होने वाली 2026 वनडे सीरीज...