Skip to main content

ताजा खबर

14 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

14 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

1) चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित का बड़ा फैसला, रणजी टीम के साथ करेंगे प्रैक्टिस, 10 साल बाद……

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने हालिया फॉर्म को देखने के बाद अब रणजी ट्रॉफी खेलने का मन बनाया है। वे रेड बॉल क्रिकेट में खराब दौर से गुजर रहे हैं। पिछले छह मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है और यही कारण था कि उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच से खुद को बाहर कर लिया था। वे खोई हुई फॉर्म को हासिल करने के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) Vijay Merchant Trophy में पूर्व भारतीय दिग्गज के बेटे ने ठोका नाबाद शतक, पढ़ें बड़ी खबर

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ विजय मर्चेंट ट्राॅफी 2024-25 में नाबाद शतक लगाकर सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। बता दें कि अन्वय ने यह कारनामा पंजाब के खिलाफ कर्नाटक अंडर-16 टीम की ओर से किया है। मुकाबले की बात की जाए तो पंजाब ने 742/9 पर पारी घोषित की। पंजाब को इस टारगेट तक पहुंचाने में गुरसिमरन सिंह ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 426 गेंदों में 32 बाउंड्री की मदद से 230 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा पंजाब के 6 और खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)

3) मेरी यही अपील है कि आप मेरी तुलना जसप्रीत बुमराह से ना करें: कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान ने जसप्रीत बुमराह को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इंग्लैंड सीरीज में चयनकर्ताओं की सोच को लेकर भी सवाल उठाया है। कपिल देव ने कहा कि, ‘मैं दूसरे की सोच पर कैसे कमेंट कर सकता हूं? चयनकर्ताओं ने कुछ सोचकर ही टीम बनाई होगी। अगर मैं कुछ बोलूंगा तो यह आलोचना होगी और मैं ऐसा नहीं करना चाहता हूं। लोगों के ग्रुप में यह योजना बनाई है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

4) पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्रारंभिक टीम की घोषणा की, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की सीनियर मेन्स सेलेक्शन कमिटी ने प्रारंभिक टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में कमिटी ने साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल हुए सैम अयूब को भी रखा है।

पाकिस्तान का स्क्वॉड: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, तैय्यब ताहिर, इरफान खान नियाजी, सुफियान मकीम, मोहम्मद हसनैन, अब्दुल्ला शफीक, नसीम शाह, उस्मान खान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, इमाम- उल-हक, फखर जमान, हसीबुल्लाह और अब्बास अफरीदी। (पढ़ें पूरी खबर)

5) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मैं किसी भी जगह बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं: श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कहा है कि, ‘मैं किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से फ्लैक्सिबल हूं। केएल राहुल और मैंने वर्ल्ड कप 2023 के मिडिल ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हम लोगों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और सीजन भी हमारा शानदार था। हालांकि, फाइनल में हम अपने इसी फॉर्म को जारी नहीं रख पाए। यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी अगर मुझे चैंपियंस ट्रॉफी की टीम इंडिया में शामिल किया जाता है तो।’ (पढ़ें पूरी खबर)

6) IPL 2025 के पहले ही मैच में इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, इस मामले में बन जाएंगे पहले भारतीय

श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने रविवार 12 जनवरी को अपनी टीम का नया कप्तान घोषित किया है। वे आईपीएल 2025 में पंजाब की टीम के कप्तान होंगे। जब वे पहले मैच में कप्तानी करेंगे तो ये भारतीय क्रिकेटर के तौर पर एक इतिहास लिखा जाएगा। वे भारत के पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे, जिन्होंने दो से ज्यादा टीमों की कप्तानी की है। अभी तक सिर्फ दो ही क्रिकेटर ऐसा कर पाए हैं, लेकिन दोनों क्रिकेटर विदेशी थे। किसी भारतीय को पहली बार तीन टीमों की कप्तानी करने का मौका मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) योगराज सिंह ने दिया ‘जान से मारने’ वाला बयान, कपिल देव बोले- ये कौन है, किसकी बात कर रहे हो?

 सोमवार को सोमवार को पत्रकारों और पैपराजी (हस्तियों के फोटो क्लिक करने वाले फोटोग्राफर) ने कपिल देव से योगराज सिंह के जान से मारने वाले कमेंट के बारे में पूछा। इस पर भारत के पूर्व कप्तान ने सिर्फ इतना जवाब दिया: “कौन है? किसकी बात कर रहे हो? जब रिपोर्टर ने स्पष्ट किया कि यह बयान युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने दिया था, तो उन्होंने कहा: “अच्छा, और कुछ?” (पढ़ें पूरी खबर)

8) पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम में कर दी गलती…पूर्व क्रिकेटर ने खोला सीक्रेट, अब PCB क्या करेगा?

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने देश की टीम को लेकर सीक्रेट खोला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में गलती कर दी है। बासित ने साथ ही पाकिस्तान के हेड कोच आकिब जावेद को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से जुड़े लोग जावेद को साइडलाइन करने की कोशिश में जुटे हैं। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण 19 फरवरी से शुरू होगा। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

9) BCCI के बड़े अधिकारी का बयान- गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के बीच कोई मतभेद नहीं, यह सब बकवास है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया। इतना ही नहीं, बीसीसीआई के इस बड़े अधिकारी ने वर्तमान में खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी सपोर्ट किया। (पढ़ें पूरी खबर)  

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...