Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्रारंभिक टीम की घोषित, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्रारंभिक टीम की घोषित, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

Champions Trophy 2025 Pakistan (Image Credit- Twitter X)

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करने के लिए पाकिस्तान एकदम तैयार नजर आ रहा है। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में पाकिस्तान और दुबई में खेला जाएगा। पहला मैच 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित होगा।

दूसरी ओर, 8 देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने प्रारंभिक टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में कमिटी ने साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल हुए सैम अयूब को भी टीम में रखा है।

इसके अलावा इस टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, हारिस रउफ, शाहीन शाह अफरीदी, इमाम-उल-हक, नसीम शाह जैसे स्टार क्रिकेटरों को जगह दी है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह टीम पाकिस्तान की चैंपियंस ट्राॅफी के लिए अंतिम टीम नहीं है, लेकिन इसी प्रारंभिक टीम में से ही ज्यादातर खिलाड़ियों का मल्टीनेशन टूर्नामेंट के लिए चयन होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की प्रारंभिक टीम

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, तैय्यब ताहिर, इरफान खान नियाजी, सुफियान मकीम, मोहम्मद हसनैन, अब्दुल्ला शफीक, नसीम शाह, उस्मान खान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, इमाम- उल-हक, फखर जमान, हसीबुल्लाह और अब्बास अफरीदी।

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो

Arshdeep Singh and Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन...

AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए

AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी 2026 का फाइनल मैच आज 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू...