Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मैं किसी भी जगह बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं: श्रेयस अय्यर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मैं किसी भी जगह बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं: श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer (Photo source: Twitter)

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की ओर से किसी भी बल्लेबाजी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और ग्रुप A में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी है।

अभी तक चैंपियन ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा नहीं हुई है लेकिन इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर को स्क्वॉड में जगह मिल सकती है। धाकड़ बल्लेबाज ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी और तमाम क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 की 11 पारी में 66.25 के औसत और 113.24 के स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल है।

श्रेयस अय्यर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया कि, ‘मैं किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से फ्लैक्सिबल हूं। केएल राहुल और मैंने वर्ल्ड कप 2023 के मिडिल ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हम लोगों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और सीजन भी हमारा शानदार था। हालांकि फाइनल में हम अपने इसी फॉर्म को जारी नहीं रख पाए। यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी अगर मुझे चैंपियंस ट्रॉफी की टीम इंडिया में शामिल किया जाता है तो।’

जल्द होगी चैंपियन ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा

बता दें कि, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर ने चार वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 22.5 के औसत से 90 रन बनाए। भले ही अनुभवी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा मौके ना मिले हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है।

यही नहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। अब इस बेहतरीन बल्लेबाज को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...