Skip to main content

ताजा खबर

06 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

06 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
(Pic Source-X)

1) ZIM vs PAK: जिंबाब्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ दिखाया जबरदस्त प्रदर्शन, तीसरे और अंतिम टी20 को किया अपने नाम

5 दिसंबर को खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में जिंबाब्वे ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया। इस मुकाबले में जिंबाब्वे की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि भले ही जिंबाब्वे ने तीसरे टी20 को अपने नाम किया हो लेकिन पाकिस्तान ने तीन मैच की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। (पढ़ें पूरी खबर)

2) इरफान पठान ने पिंक बॉल टेस्ट में रोहित शर्मा, गिल और केएल राहुल के बल्लेबाजी क्रम को लेकर रखा अपना पक्ष

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। वो टीम इंडिया की ओर से कप्तान के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे और Devdutt Padikkal की जगह लेंगे। ध्रुव जुरेल की जगह शुभमन गिल को भी प्लेइंग XI में खेलते हुए देखा जा सकता है। राहुल की बल्लेबाजी क्रम पर काफी सवाल उठ रहे हैं। उन्हें यशस्वी जायसवाल के साथ ओपन करना चाहिए। रोहित शर्मा ने कई अलग-अलग क्रम में बल्लेबाजी की है। उन्हें किसी और क्रम में बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं होगी। (पढ़ें पूरी खबर)

3) ICC ने की प्लेयर ऑफ़ द मंथ नवंबर महीने के नॉमिनी की घोषणा, भारत का यह स्टार खिलाड़ी भी हुआ लिस्ट में शामिल

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नवंबर माह के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित किया गया है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में पहले टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी करते हुए भारत को 295 रनों से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बुमराह ने नवंबर में आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर वापसी की थी और अब उनका लक्ष्य महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतना होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

4) पिंक बॉल टेस्ट टीम इंडिया के लिए….: रोहित शर्मा ने दी दूसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चेतावनी

रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट के शुरू होने से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘जब से हमने खेलना शुरू किया है तब से हमें यही सिखाया गया है कि हर दिन फ्रेश दिन है। चाहे हम 90 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हो या 99 रन पर हमें अगले दिन बल्लेबाजी करने आना है और 0 से शुरुआत करनी है। नया दिन नई चुनौती लाता है। गेंदबाज भी अलग मानसिकता के साथ गेंदबाजी करते हैं और बल्लेबाजों के साथ भी ऐसा ही देखने को मिलता है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) मेगन शट की धमाकेदार गेंदबाजी के सामने बेबस दिखी भारतीय महिला टीम, ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे को किया अपने नाम

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) एडिलेड टेस्ट में जोश हेजलवुड की अनुपलब्धता को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान, आरोन फिंच ने दिया पूर्व खिलाड़ी को मुंहतोड़ जवाब

सुनील गावस्कर ने कहा था कि दूसरे टेस्ट जोश हेजलवुड की अनुपलब्धता में कुछ राजनीतिक पहलू है। ऑस्ट्रेलिया के कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों ने सुनील गावस्कर के इस बयान की जमकर आलोचना की। इसी को लेकर हाल ही में आरोन फिंच ने भी बड़ा बयान दिया। ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए आरोन फिंच ने कहा कि, ‘यह कोई जैब्स नहीं है। सुनील गावस्कर बेमतलब के बयान दे रहे हैं। यह काफी मजेदार है क्योंकि पहले टेस्ट के दौरान उनके साथ मैंने काफी समय बिताया था और उन्होंने उस समय ऐसी बात नहीं की थी।’ (पढ़ें पूरी खबर)

7) SMAT: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए T20 में लगाया संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक

T20I में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने T20 इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 24 वर्षीय पंजाब के क्रिकेटर ने राजकोट में मेघालय के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की, उन्होंने 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। (पढ़ें पूरी खबर)

8) Kuldeep Yadav का पूरा फोकस अब कमबैक पर है, NCA में जारी है उनकी खास तैयारी

टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर Kuldeep Yadav फिलहाल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, जहां इस खिलाड़ी ने कुछ समय पहले ही  ग्रोइन इंजरी की सर्जरी करवाई थी। ऐसे में अब कुलदीप ने वापसी करने में अपना ध्यान लगा लिया है, इसी कड़ी में स्पिनर ने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स को बड़ी अपडेट दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Mitchell Starc बना रहे हैं बहाने, बोले Yashasvi की ‘धीमी गेंदबाजी’ वाली बात तो सुनी ही नहीं

पर्थ टेस्ट मैच में Yashasvi Jaiswal ने शानदार पारी खेली थी टीम इंडिया के लिए, इस दौरान उन्होंने Mitchell Starc को दिन में तारे दिखा दिए थे। साथ ही यशस्वी ने बल्लेबाजी करते हुए स्टार्क को ताना भी कसा था, जिसे लेकर अब मेजबान टीम के गेंदबाज ने खुलकर बात की है और अपना पक्ष रखा है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) 23 करोड़ की रकम का है Venkatesh Iyer पर काफी भार, इसलिए कर रहे हैं अलग तैयारी इस बार

Venkatesh Iyer को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी है और अय्यर खेल के साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी फोकस हैं। इसी कड़ी में ऑलराउंडर ने अपनी एक नई रील वीडियो शेयर की है और इस रील पर फैन्स ने उनको काफी प्यार दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...