
KL Rahul and Rohit Sharma. (Photo by Stu Forster/Getty Images)
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 का दूसरा टेस्ट मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड के एडिलेड ओवल में शुरू हो रहा है। हालांकि इस टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कई बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं।
दरअसल पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में रोहित शर्मा अनुपलब्ध थे जिसकी वजह से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग करते हुए देखा गया था। हालांकि अब दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं। तमाम फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या केएल राहुल को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया जाएगा? इसी को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने अपना पक्ष रखा है। रोहित शर्मा के अलावा चोटिल होने की वजह से शुभमन गिल भी पहले टेस्ट में भाग नहीं ले पाए थे।
इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। वो टीम इंडिया की ओर से कप्तान के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे और Devdutt Padikkal की जगह लेंगे। ध्रुव जुरेल की जगह शुभमन गिल को भी प्लेइंग XI में खेलते हुए देखा जा सकता है। राहुल की बल्लेबाजी क्रम पर काफी सवाल उठ रहे हैं। उन्हें यशस्वी जायसवाल के साथ ओपन करना चाहिए।
रोहित शर्मा ने कई अलग-अलग क्रम में बल्लेबाजी की है। उन्हें किसी और क्रम में बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि ओपनर के रूप में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। पर्थ टेस्ट में राहुल और यशस्वी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इसीलिए आपको उसको बदलना नहीं चाहिए। मेरे हिसाब से रोहित और गिल को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी चाहिए और राहुल और यशस्वी को दूसरे टेस्ट में भी ओपन करना चाहिए।’
कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट से पहले अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर किया बड़ा खुलासा
रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की ओपनिंग करते हुए नजर आएंगी जबकि उन्हें नीचे बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा।
रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘यशस्वी के साथ राहुल ओपन करेंगे और मैं मिडिल ऑर्डर में कहीं बल्लेबाजी करूंगा। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से काफी अच्छी ओपनिंग की थी।’
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

