Skip to main content

ताजा खबर

पिंक बॉल टेस्ट टीम इंडिया के लिए….: रोहित शर्मा ने दी दूसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चेतावनी

पिंक बॉल टेस्ट टीम इंडिया के लिए….: रोहित शर्मा ने दी दूसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चेतावनी

Rohit Sharma (Photo Source: X)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में होने जा रही है। दोनों ही टीमें आगामी टेस्ट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। बता दें कि, पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था।

अब दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चेतावनी दी है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की जमकर प्रशंसा की है और यह भी कहा है कि एडिलेड में आने वाली चुनौती के लिए सभी खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार है।

रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट के शुरू होने से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘जब से हमने खेलना शुरू किया है तब से हमें यही सिखाया गया है कि हर दिन फ्रेश दिन है। चाहे हम 90 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हो या 99 रन पर हमें अगले दिन बल्लेबाजी करने आना है और 0 से शुरुआत करनी है। नया दिन नई चुनौती लाता है। गेंदबाज भी अलग मानसिकता के साथ गेंदबाजी करते हैं और बल्लेबाजों के साथ भी ऐसा ही देखने को मिलता है।

यही संदेश हमें कई सालों से दिया जा रहा है और इसी पर सभी खिलाड़ी फोकस करते हैं। हम लोग मानसिक रूप से बहुत मजबूत है। हमारे लिए यही सबसे सही स्थिति है कि हम मुश्किल समय में आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे। क्रिकेट के इस स्तर पर चीज़ें इतनी आसान नहीं होने वाली है। पर्थ में भी हमारे सभी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। लेकिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन उस मैच में काफी अच्छा था और इसी वजह से रिजल्ट हमारे पक्ष में रहा। सभी खिलाड़ियों को अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से पता है।’

यह भी पढ़े:- “राहुल पारी ओपनिंग करेंगे, मैं मध्यक्रम में कहीं बल्लेबाजी करूंगा”- पिंक बॉल टेस्ट को लेकर एडिलेड ने खत्म किया सारा सस्पेंस

पिंक बॉल टेस्ट को टीम इंडिया करना चाहेगी अपने नाम

रोहित शर्मा ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वो ओपनिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे। दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा।

फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। अब देखना यह है कि दूसरे टेस्ट को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...