Skip to main content

ताजा खबर

हैमिल्टन में महीश तीक्षणा ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक की पूरी, इस शानदार उपलब्धि को किया हासिल

हैमिल्टन में महीश तीक्षणा ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक की पूरी, इस शानदार उपलब्धि को किया हासिल

Maheesh Theeshana (Pic Source-X)

इस समय न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच हैमिल्टन के Seddon Park में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 9 विकेट खोकर 255 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से अनुभवी स्पिनर महीश तीक्षणा ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। वो 7वें श्रीलंकाई स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने पुरुष वनडे में हैट्रिक पूरी की। इस मुकाबले में महीश तीक्षणा ने 35 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान मिचेल सैंटनर को आउट किया। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने नाथन स्मिथ का भी विकेट झटका। 37वें ओवर की पहली गेंद पर मैट हेनरी को आउट कर महीश तीक्षणा ने अपनी हैट्रिक पूरी की।

उन्होंने इस मैच में 8 ओवर में 44 रन देकर चार विकेट झटके। यही नहीं 2025 में हैट्रिक लेने वाले महीश तीक्षणा पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 37 ओवर में 256 रन बनाने हैं

बता दें कि, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला बारिश के चलते 37-37 ओवरों का खेला जा रहा है। उन्होंने एक और विकेट मार्क चैपमैन का लिया था, जो 52 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए थे। कीवी टीम के लिए अपने वनडे करियर की तीसरी फिफ्टी जमाने के दौरान मार्क चैपमैन ने रचिन रवींद्र के साथ शतकीय साझेदारी भी की थी। रचिन रवींद्र ने 63 गेंदों में 79 रन बनाए, जो कि उनके वनडे करियर की चौथी फिफ्टी रही। इन दो बल्लेबाजों के तेजी से बरसाए रनों का ही नतीजा रहा कि कीवी टीम 37 ओवर में 255 रन बना सकी।

श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 256 रन बनाने हैं। हालांकि टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई है। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से अपने नाम किया था। पहले मैच में भी श्रीलंका के खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। अगर श्रीलंका को इस मैच में बने रहना है तो उन्हें हैमिल्टन में खेले जा रहे हैं दूसरे वनडे को अपने नाम करना बेहद जरूरी है।

न्यूजीलैंड टीम ने अभी तक इस मैच में अपना दबाव बनाया हुआ है। श्रीलंका का अगर मैच में वापसी करनी है तो उन्हें एक बड़ी साझेदारी करनी होगी और न्यूजीलैंड के ऊपर दबाव बनाना पड़ेगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...