
PCB (Image Credit- Twitter)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल में ही साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी ट्राई सीरीज के दौरान होने वाले मैचों के वेन्यू में परिवर्तन की घोषणा की है। गौरतलब है कि पहले इस ट्राई सीरीज के मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने थे, लेकिन अब ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
इसके पीछे बड़ी वजह मानें तो फिलहाल मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए चल रहा नवीकरण कार्य है। गौरतलब है कि बहुदेशीय टूर्नामेंट से पहले PCB ने देश में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए तीन वेन्यू लाहौर, रावलपिंडी और मुल्तान का कायाकल्प करने का फैसला किया था। इसके चलते इन स्टेडियमों में इन दिनों विनिर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। तो वहीं अब इसके चलते आगामी ट्राई सीरीज के मैच स्थलों में भी परिवर्तन किया गया है।
मैच स्थलों में परिवर्तन को लेकर PCB ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- गद्दाफी स्टेडियम और नेशनल बैंक स्टेडियम में तैयारियों के उन्नत चरण को देखते हुए, पीसीबी ने आगामी ट्राई वनडे सीरीज को इन दो स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।
यह सीरीज जिसमें पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम शामिल हैं, मूल रूप से पहले मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाली थी। लेकिन यह फैसला अच्छी जगह पर खिलाड़ियों, अधिकारियों और फैंस के लिए विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने की उनकी क्षमता में पीसीबी के विश्वास को दर्शाता है।
पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल
पहला मैच 8 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
दूसरा मैच 10 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका
तीसरा मैच 12 फरवरी – पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका
फाइनल 14 फरवरी- TBC vs TBC
‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

