
Gaddafi Stadium (Source: Twitter)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के नामकरण अधिकारों के लिए एक निजी बैंक के साथ एक अरब पाकिस्तानी रुपए का सौदा किया है। बता दें, स्टेडियम का नाम लीबिया के लीडर Muammar Gaddafi के नाम पर 1974 में रखा गया था लेकिन अब स्टेडियम का नाम बैंक के नाम पर होगा।
सिर्फ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का ही नहीं बल्कि कराची के नेशनल स्टेडियम का नाम भी बदलकर अब नेशनल बैंक क्रिकेट अरेना होगा। भले ही अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस डील की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन सूत्रों ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
एक सूत्र ने बताया कि,’यह सौदा एक अरब रुपए का है जबकि बोर्ड ने कराची स्टेडियम के नामांकरण अधिकार 450 मिलियन डॉलर में बेचे थे।’ नाम के अधिकार को बेचने की पहल 2021 में पूर्व पीसीबी अध्यक्ष और पूर्व कप्तान रमीज राजा के कार्यकाल में ही शुरू हो गई थी।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले देश के तीन महत्वपूर्ण स्टेडियम को बेहतरीन तरीके से तैयार करना है
इस समय के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य अध्यक्ष मोहसिन नक़वी यही चाहते हैं कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले देश के तीन महत्वपूर्ण स्टेडियम पूरी तरह से सही हो जाए और इसी वजह से उन्होंने यह सौदा किया है।
सूत्र ने यह भी बताया कि, ‘मोहसिन नक़वी यह भी चाहते हैं कि घरेलू क्रिकेट के Stream को सपोर्ट किया जाए और इससे ज्यादा से ज्यादा राजस्व आए। इन सबसे पाकिस्तान क्रिकेट को भी काफी इजाफा होगा।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में ही खेला जाना है। तमाम लोग पिछले काफी समय से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट लाहौर, कराची और रावलपिंडी में होस्ट किया जा सकता है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अपने तीनों महत्वपूर्ण स्टेडियम को और बेहतर करने की कोशिश कर रहा है।
‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

