Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter)
Devon Conway (Pic SOurce-Twitter)

भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें अब इंजरी के कारण न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज डेवाॅन काॅन्वे (Devon Conway) भारत के खिलाफ बची हुई पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

जारी सीरीज के पहले वनडे मैच से एक दिन पहले मैदान पर आयोजित प्रैक्टिस सेशन के दौरान डेवाॅन काॅन्वे फील्डिंग के दौरान खुद को चोटिल कर बैठे थे। इसके बाद मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया। लेकिन, चोट की गंभीरता को देखते हुए काॅन्वे को हाॅस्पिटल भर्ती करवाना पड़ा था।

तो वहीं, अब मिली ताजा जानकारी के अनुसार डेवोन कॉन्वे कनकशन (सिर में चोट) की वजह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। कॉन्वे की जगह घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी निक केली को बाकी बचे सभी मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है, जिनके नाम घरेलू क्रिकेट में 10 हजार से ज्‍यादा रन हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर, शनिवार को वेलिंगटन के ईडन पार्क मैदान में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड-भारत दूसरे वनडे मैच 7 तारीख को

दूसरी ओर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर, शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयनुसार सुबह 7.30 बजे शुरू होगा।

इस मैच में न्यूजीलैंड टीम की नजर शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करने पर होंगी। तो वहीं, ऑकलैंड में खेले गए वर्षा प्रभावित पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया दूसरे वनडे में भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

ये भी पढ़ें – CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

আরো ताजा खबर

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...