Skip to main content

ताजा खबर

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए PCB ने किया वेन्यू शिफ्ट, जानें क्यों हुआ ऐसा?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए PCB ने किया वेन्यू शिफ्ट, जानें क्यों हुआ ऐसा?

PCB (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल में ही साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी ट्राई सीरीज के दौरान होने वाले मैचों के वेन्यू में परिवर्तन की घोषणा की है। गौरतलब है कि पहले इस ट्राई सीरीज के मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने थे, लेकिन अब ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इसके पीछे बड़ी वजह मानें तो फिलहाल मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए चल रहा नवीकरण कार्य है। गौरतलब है कि बहुदेशीय टूर्नामेंट से पहले PCB ने देश में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए तीन वेन्यू लाहौर, रावलपिंडी और मुल्तान का कायाकल्प करने का फैसला किया था। इसके चलते इन स्टेडियमों में इन दिनों विनिर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। तो वहीं अब इसके चलते आगामी ट्राई सीरीज के मैच स्थलों में भी परिवर्तन किया गया है।

मैच स्थलों में परिवर्तन को लेकर PCB ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- गद्दाफी स्टेडियम और नेशनल बैंक स्टेडियम में तैयारियों के उन्नत चरण को देखते हुए, पीसीबी ने आगामी ट्राई वनडे सीरीज को इन दो स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

यह सीरीज जिसमें पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम शामिल हैं, मूल रूप से पहले मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाली थी। लेकिन यह फैसला अच्छी जगह पर खिलाड़ियों, अधिकारियों और फैंस के लिए विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने की उनकी क्षमता में पीसीबी के विश्वास को दर्शाता है।

पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला मैच 8 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड

दूसरा मैच 10 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका

तीसरा मैच 12 फरवरी – पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका

फाइनल 14 फरवरी- TBC vs TBC

আরো ताजा खबर

12 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट में लौटे Kevin Pietersen, व्हाइट-बॉल टीम के साथ निभाएंगे मेंटॉर की भूमिका

Kevin Pietersen Joins England White-Ball Setup as Specialist Mentor Ahead of 2027 World Cup (image via getty) एक हाई-प्रोफाइल वापसी में, पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन पुरुषों की व्हाइट बॉल...

SM Trends: 7 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो...

भारत से हार के बाद पाकिस्तान को दोहरा झटका: ICC ने कप्तान फातिमा सना पर लगाया जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट भी मिला

ICC Fines Pakistan Captain Fatima Sana for Code of Conduct Breach in Women’s Asia Cup Clash vs India (image via getty) Fatima Sana ICC fine: दुबई में महिला एशिया कप...

इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट पर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया: रिपोर्ट

PCB Initiates Disciplinary Inquiry and Confiscates Players’ Phones Amid Match-Fixing Concerns in England (image via getty) Pakistan cricket match fixing inquiry: पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर मैच-फिक्सिंग का साया...