Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्क्वॉड का ऐलान, Zak Crawley और Dillion Pennington हुए बाहर

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्क्वॉड का ऐलान, Zak Crawley और Dillion Pennington हुए बाहर

Zak Crawley & Dillion Pennington (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। बेन स्टोक्स टीम की कमान संभालते दिखेंगे। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज जैक क्रॉली और तेज गेंदबाज डिलन पेनिंगटन चोटिल रहने के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं।

जैक क्रॉली की जगह जॉर्डन कॉक्स को मिली जगह

जैक क्रॉली को वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान दाएं हाथ की छोटी उंगली में चोट लग गई थी। क्रॉली चोट से उबर नहीं पाए हैं, और आगामी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जैक क्रॉली की जगह टीम में युवा बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को शामिल किया गया है।

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हुए डिलन पेनिंगटन

तेज गेंदबाज डिलन पेनिंगटन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। टीम मैनेजमेंट ने आखिरी दो मैचों में क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन और मार्क वुड जैसे तेज गेंदबाजों को बैक किया था।

सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था कि अगर डिलन पेनिंगटन श्रीलंका सीरीज में चुने जाते हैं तो उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा। लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते युवा गेंदबाज बाहर हो गए हैं। पेनिंगटन को हंड्रेड लीग के दौरान खेलते हुए चोट लगी। ओवल इनविंसिबल्स के खिलाफ नॉर्दन सुपरचार्जर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 5 गेंदें फेंकी और चोटिल हो गए थे।

डिलन पेनिंगटन की जगह ओली स्टोन को टीम में जगह मिली है। बता दें स्टोन को जून 2021 के बाद पहली बार टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड-

बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन डकेट, डेन लॉरेंस, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, जैमी स्मिथ, क्रिक वोक्स, मार्क वुड, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज शेड्यूल-

पहला टेस्ट, 21-25 अगस्त, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड

दूसरा टेस्ट- 29 अगस्त-2 सितंबर, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

तीसरा टेस्ट- 6-10 सितंबर, द ओवल

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...