
Virat Kohli (Phpto Source: Insta)
दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी स्टार हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। इसी बीच विराट के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। दरअसल विराट कोहली ने T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इस पोस्ट में कोहली ने टीम की जीत पर एक सेलिब्रेशन पोस्ट किया था। इस पोस्ट को अब तक 21 मिलियन से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। विराट कोहली के पोस्ट ने इससे पहले के बॉलिवुड कपल कियारा अडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के ऐलान वाले पोस्ट को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर यह सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला भारतीय पोस्ट बन चुका है।
20 मिलियन लाइक वाले पहले एथलीट बने विराट कोहली
विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक पाने वाले पहले भारतीय बन गए है, उनसे पहले यह रिकॉर्ड कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम दर्ज था। विराट कोहली अपने पोस्ट पर 20मिलियन लाइक पाने वाले एशिया के पहले एथलीट बन गए हैं। विराट कोहली एक दिन में 21 मिलियन लाइक पाने वाले पहले एशियाई बन गए हैं। उन्होंने सभी कैटेगरी में सबसे ज्यादा लाइक के मामले में लोगों को पीछे छोड़ दिया है।
यहां देखिए विराट कोहली का वो पोस्ट
View this post on Instagram
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर, दूसरी बार चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। इस मैच में विराट कोहली ने 76 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
फाइनल मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कोहली ने घोषणा कर दी है कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप था। कोहली ने कहा कि वो अपने करियर में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाना चाहते थे और यह आखिरी मौका था, जब वो भारत के लिए कोई टी20 मैच खेले। इसके साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

