Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली नहीं बल्कि ये भारतीय है बाॅलीवुड एक्टर Hugh Jackman का पसंदीदा क्रिकेटर

Hugh Jackman (Image Credit- Twitter X)

हाॅलीवुड सुपरस्टार और वाॅल्वोरीन फेम ह्यू जैकमैन (Hugh Jackman) ने अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर को चुना है। हालांकि, जब उन्होंने अपने फेवरेट भारतीय क्रिकेटर को चुना तो फैंस को हैरानी हुई ये पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली नहीं बल्कि कोई और है।

ये खिलाड़ी है Hugh Jackman का फेवरेट क्रिकेटर

बता दें कि एक्स मैन फिल्म सीरीज और वाॅल्वोरीन के जरिए लाइमलाइट में आने वाले Hugh Jackman ने हाल में ही मार्वल इंडिया (Marvel India) के साथ एक इंटरव्यू किया है और इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फेवरेट इंडियन क्रिकेटर का नाम बताया है। बता दें कि इस इंटरव्यू में ह्यू जैकमैन ने कहा- इस वक्त मेरे फेवरेट क्रिकेटर रोहित हैं।

देखें ह्यू जैकमैन का यह इंटरव्यू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Marvel India (@marvel_india)

दूसरी ओर, ह्यू जैकमैन की नई फिल्म Deadpool & Wolverine 26 जुलाई को भारत में रिलीज होने वाली है, जिसके प्रोमोशन के लिए वह भारत आए हुए हैं। यह फिल्म भारत में इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने वाली है।

रोहित की कप्तानी में भारत ने जीता 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड को अपने नाम किया था। 29 जून को हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर, कुल दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम किया था।

तो वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने के बाद भारत ने 11 साल से चले आ रहे, आईसीसी ट्राॅफी ना जीत पाने के सूखे को भी खत्म किया। रोहित से पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन को जीतकर अपने नाम किया था। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा भी कह दिया था।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...