Skip to main content

ताजा खबर

“वह तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं…”, जसप्रीत बुमराह की तारीफ में स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान

वह तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं जसप्रीत बुमराह की तारीफ में स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान

Steve Smith & Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इसी साल नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा, वहीं फिर बाकी मैच एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे।

आगामी टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहने वाले हैं। इसी बीच, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने बुमराह की तारीफ करते हुए उन्हें तीनों फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया है।

उसका सामना करना हमेशा चुनौती बनी रहेगी- स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, चाहे मैं उनका सामना नई गेंद से करूं, थोड़ी पुरानी गेंद से या फिर पुरानी गेंद से। उनके पास इन सभी के साथ बेहतरीन स्किल है। वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, यकीनन तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं। यह हमेशा एक चुनौती बनी रहेगी।

स्टीव स्मिथ और बुमराह ने अब तक पांच टेस्ट पारियों में एक-दूसरे का सामना किया है। स्मिथ ने 114 गेंदों में 52 रन बनाए हैं और एक बार आउट हुए हैं, बुमराह के खिलाफ उनका औसत 52 का है। जबकि भारतीय तेज गेंदबाज का स्मिथ के खिलाफ बॉलिंग स्ट्राइक रेट 114 का है।

जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 8 मैचों में 15 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीता था। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट लेकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है भारत

टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में 86 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 90 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। बता दें, ऑस्ट्रेलियाई टीम को घर में भारत के खिलाफ पिछली दोनों टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। रोहित शर्मा एंड कंपनी की मंशा अब ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने की है।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...