Skip to main content

ताजा खबर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब ऑस्ट्रेलिया के लिए ‘Ashes’ जितनी बड़ी चुनौती: मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc and Pat Cummins. (Photo Source: Getty Images)

भारत नवंबर 2024 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी कर रहा है। BGT को अब क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक माना जाता है, जिसकी तुलना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक एशेज सीरीज से की जाती है।

इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए दोनों देशों (भारत और ऑस्ट्रेलिया) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, जिससे यह सीरीज क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक खास उत्सव बन गई है।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने BGT की महत्व को बताते हुए कहा कि यह सीरीज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और प्रशंसकों के लिए एशेज के समान महत्वपूर्ण है। स्टार्क ने कहा-

“ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए, एशेज के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का महत्व आता है। एशेज का लंबा इतिहास है, लेकिन बॉर्डर-गावस्कर की प्रतिद्वंद्विता हर सीरीज के साथ और भी मजबूत हो रही है। अब इसे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के रूप में देखा जा रहा है, जो प्रतिद्वंद्विता और टेस्ट क्रिकेट दोनों के लिए शानदार है।”

पैट कमिंस का आत्मविश्वास

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी इस आगामी सीरीज के महत्व को स्वीकार किया और कहा कि उनकी टीम पिछली हार का बदला लेने के लिए तैयार है। कमिंस ने कहा-

“पिछली दो सीरीज में हम ऑस्ट्रेलिया में भारत से हार चुके हैं, इसलिए अब हमें खुद को साबित करने का समय आ गया है। हमने कई बार उनके खिलाफ जीत हासिल की है, और हमें उन जीतों से आत्मविश्वास मिलेगा।”

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और BGT

आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का महत्व इस बात से भी बढ़ जाता है कि दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। इस सीरीज में 60 महत्वपूर्ण अंक दांव पर होंगे, जो WTC फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं। 2025 में लॉर्ड्स में होने वाले WTC फाइनल में कौन सी दो टीमें आमने-सामने होंगी, यह इस सीरीज के परिणाम पर निर्भर करेगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...