Skip to main content

ताजा खबर

वनडे सीरीज में नजरअंदाज किए जाने वाले के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे में जड़ा रिकाॅर्ड तोड़ शतक 

वनडे सीरीज में नजरअंदाज किए जाने वाले के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे में जड़ा रिकाॅर्ड तोड़ शतक 

Ruturaj Gaikwad (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में नजरअंदाज किए जाने के बाद, जारी विजय हजारे ट्राॅफी में शतकीय पारी खेलकर अपना लोहा मनवाया है। गायकवाड़ ने यह पारी उस समय खेली, जब टीम का टाॅप ऑर्डर बुरी तरह फेल साबित हुआ, और 52 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

मुकाबले में गायकवाड़ 131 गेंदों में 134* रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। इसके साथ ही अब गायकवाड़ विजय हजारे ट्राॅफी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गायकवाड़ के अब इस टूर्नामेंट में कुल 15 शतक हो गए हैं और उन्होंने अंकित बावने की बराबरी कर ली है।

विजय हजारे ट्राॅफी में सबसे ज्यादा शतक

रुतुराज गायकवाड़ – 15

अंकित बावने – 15

देवदत्त पडिक्कल – 13

मयंक अग्रवाल – 13

साथ ही बता दें कि इस पारी के साथ रुतुराज गायकवाड़ ने अपने लिस्ट ए करियर का 20वां शतक भी पूरा किया, जो उन्होंने महज 95 पारियों में हासिल किया। वह ऐसा करने वाले अब सबसे तेज खिलाड़ी भी बन गए हैं।

इसके अलावा इस पारी के साथ उन्होंने लिस्ट करियर में अपना 5 हजार रन भी पूरे किए। गायकवाड़ को हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम जगह नहीं मिली है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पिछले महीने रायपुर में अपना पहला वनडे शतक बनाया था, इस प्रदर्शन ने काफी ध्यान आकर्षित किया था।

महाराष्ट्र ने बनाए 249 रन

मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो जयपुर के डाॅक्टर सोनी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में महाराष्ट्र ने गायकवाड़ की कप्तानी पारी के दम पर 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 249 रन बनाए। रुतुराज के अलावा विक्की ओस्तवाल ने 53 और राजवर्धन हंगरकेकर ने 32* रनों की शानदार पारी खेलकर, अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

मुकाबले में गोवा की ओर से वासुकी कौशिक को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले, तो कप्तान दीपराज गांवकर, अर्जुन तेंदुलकर, दर्शन मिसल और ललित यादव के हाथ 1-1 सफलता लगी। देखने लायक बात होगी क्या गोवा इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

22 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47...

IPL 2026: ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स में आयुष म्हात्रे की जगह

IPL 2026 3 players CSK (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते...

बड़ी खबर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सऊदी अरब में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की प्लानिंग में

stadium in Saudi Arabia (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब क्रिकेट को नए देशों तक फैलाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। खबरों के मुताबिक,...

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने प्रेजेंटेशन से पहले कैमरामैन से लिए थे जूते, देखें वायरल वीडियो

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक दिलचस्प घटना देखने को मिली जब पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को मैच के बाद प्रेजेंटेशन में जाने...