Skip to main content

ताजा खबर

“रायुडू को पसंद नहीं करते थे विराट….इस वजह से 2019 वर्ल्ड कप से हुए बाहर”- उथप्पा का चौंकाने वाला खुलासा

“रायुडू को पसंद नहीं करते थे विराट….इस वजह से 2019 वर्ल्ड कप से हुए बाहर”- उथप्पा का चौंकाने वाला खुलासा

Robin Uthappa Virat Kohli Ambati Rayudu (Photo Source: X)

2007 टी20 वर्ल्ड कप के विजेता खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा अपने एक इंटरव्यू से लगातार विराट कोहली पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनकी वजह से ही दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का करियर जल्दी खत्म हुआ था, और अब उन्होंने ऐसा ही कुछ अंबाति रायडू के लिए कहा है। 2019 वर्ल्ड कप से पहले यह तय था कि रायडू ही नंबर-4 पर खेलेंगे।

हालांकि, जब टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान हुआ तो स्क्वॉड देखकर हर कोई हैरान रह गया। स्क्वॉड में अंबाति रायडू की जगह विजय शंकर को एक 3D खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था। रॉबिन उथप्पा ने हैरतअंगेज खुलासा करते हुए कहा कि विराट कोहली रायडू को पसंद नहीं करते थे, जिस वजह से 2019 वर्ल्ड कप के लिए उनको नहीं चुना गया…जबकि उनके घर वर्ल्ड कप की जर्सी और क्रिकेट किट पहुंच गई थी।

Robin Uthappa ने Virat Kohli और Ambati Rayudu को लेकर दिया बड़ा खुलासा

रॉबिन उथप्पा ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि, “अगर उन्हें (विराट कोहली) कोई पसंद नहीं आता था, उन्हें कोई अच्छा नहीं लगता था, तो उन्हें निकाल दिया जाता था। (अंबाती) रायडू इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। आपको बुरा लगता है। हर किसी की अपनी पसंद होती है, मैं सहमत हूं लेकिन आप किसी खिलाड़ी को उसके मुकाम तक पहुंचाने के बाद उसके लिए दरवाजे बंद नहीं कर सकते।”

उन्होंने आगे कहा, “उसके पास वर्ल्ड कप के कपड़े, वर्ल्ड कप का किट बैग, सब कुछ उसके घर पर था। एक खिलाड़ी सोच रहा होगा कि वह वर्ल्ड कप खेलने जा रहा है। लेकिन आपने उसके लिए दरवाजे बंद कर दिए। मेरे हिसाब से यह सही व्यवहार नहीं था।”

हैरानी की बात यह थी कि जब टूर्नामेंट के दौरान शिखर धवन चोटिल हो गए थे तो भी रायडू को टीम में शामिल नहीं किया गया। विजय शंकर के चोटिल होने के बाद भी यही स्थिति रही थी। इस बीच, रायडू ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को जाहिर किया था। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान रायडू ने खुलासा किया कि उनके और पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद के बीच तालमेल ठीक नहीं था।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया की ओर से फाइनल खेलेंगी एलिस पैरी? कोच ने फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा 

Ellyse Perry (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने यूके में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। तो वहीं,...

ENG vs IND: श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय टी20 कप्तान

shreyas iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने...

श्रीलंका ने जारी किया भारत के टेस्ट दौरे का शेड्यूल, अगस्त में खेली जाएगी दो मैचों की सीरीज

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह...

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, पूर्व कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग का वीडियो वायरल!

Viral video of Virat Kohli training with Sanjay Bangar drops ahead of England series (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज की तैयारी के लिए, विराट कोहली...