Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली की वजह से जल्दी रिटायरमेंट के आरोप लगने के बाद, युवराज सिंह का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल 

Team India. (Photo by GLYN KIRK/AFP/Getty Images)

हाल में ही भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का व्हाइट बाॅल करियर छोटा करने का विराट कोहली पर अप्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाया है।

लल्लनटाॅप के साथ एक इंटरव्यू में, उथप्पा ने दावा किया कि कैंसर को हराने के बाद, जब युवराज ने टीम में वापसी की थी, तो उन्होंने कुछ फिटनेस रियायतों के लिए अनुरोध किया था, जिसे तत्कालीन भारतीय कप्तान कोहली ने अस्वीकार कर दिया था।

गौरतलब है भारत को दो वर्ल्ड कप (2007 टी20 और 2011 वर्ल्ड कप) जिताने में युवराज सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। 2011 वर्ल्ड कप में युवराज प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। हालांकि, इसके बाद जब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला, तो वह तुरंत इलाज के लिए अमेरिका गए, और उसके बाद टीम इंडिया में वापसी की, जो उनके लिए आसान नहीं थी।

हालांकि, अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उन्हें चैंपियंस ट्राॅफी 2017 के फाइनल में भारत की हार के बाद, लगातार नजरअंदाज किया जाने लगा। तो वहीं करीब 1 साल सेलेक्ट ना होने के बाद, युवराज ने साल 2019 में रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

दूसरी ओर, अब उथप्पा के इस दावे के बीच युवराज सिंह का साल 2019 में आजतक पर दिया एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में युवराज ने बताया कि कैसे उन्हें भारतीय टीम से नजरअंदाज किया गया और फिर उन्होंने 2019 में खेल से संन्यास लेने का फैसला किया।

युवराज का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

युवराज ने आजतक के साथ साल 2019 के इस इंटरव्यू में एनडीटीवी के हवाले से कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद खेले गए 8-9 मैचों में से 2 में मैन ऑफ द मैच बनने के बाद, मुझे बाहर कर दिया जाएगा। मैं चोटिल हो गया था और मुझे श्रीलंका सीरीज के लिए तैयारी करने के लिए कहा गया। फिर अचानक यो-यो टेस्ट सामने आया और यह मेरे चयन में एक यू-टर्न था।

अचानक मुझे 36 साल की उम्र में वापस जाना पड़ा और यो-यो टेस्ट की तैयारी करनी पड़ी। यो-यो टेस्ट पास करने के बाद भी मुझे घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा गया। उन्होंने सोचा होगा कि वास्तव मैं अपनी उम्र के कारण यह टेस्ट पास नहीं कर पाऊंगा और बाद में मुझे अस्वीकार करना आसान होगा। हां, आप कह सकते हैं कि यह सिर्फ बहाने बनाने की एक योजना थी।

युवराज के इस बयान ने राॅबिन उथप्पा के हाल में दिए बयान को कहीं ना कहीं सही ठहराया है। देखना होगा कि क्या अब इस पर विराट कोहली या युवराज सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...

NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन

NZ vs IND 2026, 1st T20I (image via getty) 22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड...

22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन 22 अक्टूबर, गुरुवार...