Skip to main content

ताजा खबर

राजकोट में भारतीय महिला टीम ने रच दिया इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ वनडे में रनों की सबसे बड़ी जीत की दर्ज

राजकोट में भारतीय महिला टीम ने रच दिया इतिहास आयरलैंड के खिलाफ वनडे में रनों की सबसे बड़ी जीत की दर्ज

India Women Team (Pic Source-X)

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को 304 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका। बता दें कि, यह महिला टीम इंडिया की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है।

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को तीन मैच की वनडे सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त दी। तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 435 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने 80 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने आयरलैंड की किसी भी खिलाड़ी को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। यही नहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला वनडे क्रिकेट में स्मृति मंधाना भारतीय टीम की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने वाली खिलाड़ी बन गई है।

स्मृति मंधाना के अलावा प्रतिका रावल ने 129 गेंदों में 20 चौके और 1 छक्के की मदद से 154 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने आयरलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ दबाव बनाया हुआ था। विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने 59 रन बनाए जबकि तेजल हसबनिस ने 28 रन का योगदान दिया।

आयरलैंड की ओर से Orla Prendergast ने आर्ट ओवर में 71 रन देकर दो विकेट झटके जबकि फ्रेया सारजेंट और अर्लीन कैली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

भारतीय महिला टीम की गेंदबाजों ने भी दिखाया अपना दम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड महिला टीम 32 ओवर के भीतर 131 रन पर ऑलआउट हो गई। आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। टीम की ओर से सारा फॉर्ब ने 41 रन बनाए जबकि Orla Prendergast ने 36 रन की पारी खेली। लेह पॉल ने 15 रन का योगदान दिया जबकि लौरा डिलेनी ने सिर्फ 10 रन ही बनाए।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके जबकि तनुजा कंवर ने दो विकेट हासिल किए। बाकी गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। भारतीय टीम इस वनडे सीरीज में अपने प्रदर्शन से काफी खुश होगी।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...