
Virat Kohli and Himanshu sangwan (Image Credit- Twitter X)
रणजी ट्राॅफी में दिल्ली बनाम रेलवे मैच में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को क्लीन बोल्ड आउट करने वाले गेंदबाज हिमांशु सांगवान का हाल में ही एक बड़ा बयान सामने आया है। सांगवान ने कहा है कि उन्हें बस ड्राइवर ने सलाह दी थी कि कोहली को चौथे-पांचवें स्टंप पर गेंदबाजी करें।
गौरतलब है कि रणजी ट्राॅफी एलीट ग्रुप डी में, अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में कोहली दिल्ली की ओर से रणजी ट्राॅफी में करीब 12 साल बाद वापसी कर रहे थे, और यह कोहली का घरेलू क्रिकेट में 100वां फर्स्ट क्लास मैच भी था।
हालांकि, कोहली अपनी लंबी वापसी वाले मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और दिल्ली की पहली पारी में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। लेकिन अब अपने इस विकेट को लेकर सांगवान ने बड़ा बयान दिया है।
हिमांशु सांगवान ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में हिमांशु सांगवान ने कहा- मैच से पहले इस बात की चर्चा थी कि विराट कोहली और ऋषभ पंत दिल्ली के लिए मैच खेलने वाले हैं। उस समय, हमें नहीं पता था कि मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा या नहीं। मैं रेलवे के पेस अटैक का नेतृत्व कर रहा था।
हिमांशु ने आगे कहा- टीम के हर सदस्य ने मुझसे कहा कि उन्हें लगा कि मैं विराट कोहली को आउट कर दूंगा। जिस बस में हम यात्रा कर रहे थे, उस बस के ड्राइवर ने भी मुझसे कहा था कि आप जानते हैं कि आपको विराट कोहली को चौथी-पांचवीं स्टंप लाइन पर गेंदबाजी करनी होगी और फिर वह आउट हो जाएंगे।
मुझे अपनी लाइन पर आत्म-विश्वास था। मैं किसी की कमजोरियों के बजाए, अपनी ताकत पर ध्यान देना चाहता था। मैंने बस अपनी ताकत के अनुसार गेंदबाजी की और विकेट हासिल किया।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

