Skip to main content

ताजा खबर

रणजी ट्राॅफी में कोहली को आउट करने वाले रेलवे के गेंदबाज हिमांशु सांगवान का बड़ा बयान, कहा- मुझे बस ड्राइवर ने कहा कि चौथे स्टंप…

रणजी ट्राॅफी में कोहली को आउट करने वाले रेलवे के गेंदबाज हिमांशु सांगवान का बड़ा बयान, कहा- मुझे बस ड्राइवर ने कहा कि चौथे स्टंप…

Virat Kohli and Himanshu sangwan (Image Credit- Twitter X)

रणजी ट्राॅफी में दिल्ली बनाम रेलवे मैच में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को क्लीन बोल्ड आउट करने वाले गेंदबाज हिमांशु सांगवान का हाल में ही एक बड़ा बयान सामने आया है। सांगवान ने कहा है कि उन्हें बस ड्राइवर ने सलाह दी थी कि कोहली को चौथे-पांचवें स्टंप पर गेंदबाजी करें।

गौरतलब है कि रणजी ट्राॅफी एलीट ग्रुप डी में, अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में कोहली दिल्ली की ओर से रणजी ट्राॅफी में करीब 12 साल बाद वापसी कर रहे थे, और यह कोहली का घरेलू क्रिकेट में 100वां फर्स्ट क्लास मैच भी था।

हालांकि, कोहली अपनी लंबी वापसी वाले मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और दिल्ली की पहली पारी में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। लेकिन अब अपने इस विकेट को लेकर सांगवान ने बड़ा बयान दिया है।

हिमांशु सांगवान ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में हिमांशु सांगवान ने कहा- मैच से पहले इस बात की चर्चा थी कि विराट कोहली और ऋषभ पंत दिल्ली के लिए मैच खेलने वाले हैं। उस समय, हमें नहीं पता था कि मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा या नहीं। मैं रेलवे के पेस अटैक का नेतृत्व कर रहा था।

हिमांशु ने आगे कहा- टीम के हर सदस्य ने मुझसे कहा कि उन्हें लगा कि मैं विराट कोहली को आउट कर दूंगा। जिस बस में हम यात्रा कर रहे थे, उस बस के ड्राइवर ने भी मुझसे कहा था कि आप जानते हैं कि आपको विराट कोहली को चौथी-पांचवीं स्टंप लाइन पर गेंदबाजी करनी होगी और फिर वह आउट हो जाएंगे।

मुझे अपनी लाइन पर आत्म-विश्वास था। मैं किसी की कमजोरियों के बजाए, अपनी ताकत पर ध्यान देना चाहता था। मैंने बस अपनी ताकत के अनुसार गेंदबाजी की और विकेट हासिल किया।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...