Skip to main content

ताजा खबर

“ये भारतीय टीम नहीं बल्कि आईपीएल 11 है”- टीम इंडिया की तारीफ में बोला ये पूर्व खिलाड़ी

“ये भारतीय टीम नहीं बल्कि आईपीएल 11 है”- टीम इंडिया की तारीफ में बोला ये पूर्व खिलाड़ी

Team India (Photo Source: Getty Image)

टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज की शुरुआत शानदार अंदाज में जीत के साथ की है। पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश पर भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज को तो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम इंडिया की तारीफों के पुल बांध दिए। बासित अली ने भी आश्चर्य जताया कि बांग्लादेश की टीम का क्या हुआ जिसने भारत आने से पहले पाकिस्तान में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की थी।

बासित ने कहा, “क्या यह वही बांग्लादेशी टीम है जिसने पाकिस्तान को (2-0) से हराया था? आपने टेस्ट मैचों (भारत के खिलाफ) में देखा होगा। वे पहला मैच हार गए और फिर लगभग दो दिनों में हार गए, यहां तक ​​कि बारिश भी उन्हें नहीं बचा सकी।” उन्होंने कहा कि भारत ने क्रिकेट को बदल दिया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के टी20I संन्यास ने प्लेइंग इलेवन में जगह खाली कर दी है।

बासित अली ने की टीम इंडिया के प्लेयर्स की तारीफ

बासित अली ने कहा कि ये भारतीय टीम नहीं बल्कि आईपीएल 11 है। उन्होंने कहा कि यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवि बिश्नोई, श्रेयस अय्यर, सिराज जैसे स्टार प्लेयर के न होने के बाद भी टीम इंडिया ने जैसा खेल दिखाया वो काबिले तारीफ है। साथ ही में पूर्व पाक प्लेयर ने हार्दिक पांड्या और नीतीश रेड्डी को साथ खिलाने के लिए कप्तान सूर्यकुमार और कोच गंभीर की तारीफ की। साथ ही मयंक यादव को भारत का अगला सितारा बताया।

बासित अली ने कहा कि मयंक यादव को टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब बुमराह, सिराज, शमी और मयंक की चौकड़ी तूफानी गेंदबाजी करेगी तो ऑस्ट्रेलिया को समझ आएगा कि तेज गेंदबाजी होती क्या है।

गौरतलब है कि, भारत के लिए इस मैच में दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। बांग्लादेश को 127 रन पर आउट करने के बाद भारत ने 11.5 ओवर में सात विकेट से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...