
Aakash Chopra and Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)
हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में भारत के लिए ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने कमाल का प्रदर्शन किया था। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 114 रन बनाने के अलावा 11 विकेट लेने के चलते, अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज (POTS) के अवाॅर्ड से नवाजा गया था। यह टेस्ट क्रिकेट में अश्विन का रिकाॅर्ड 11वां अवाॅर्ड था।
तो वहीं अब अश्विन के इस शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) अश्विन की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। चोपड़ा ने अश्विन की एक ही तरह की गेंदबाजी को सुनार का खेल करार दिया है।
आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद, आकाश चोपड़ा ने कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक चर्चा में अश्विन को लेकर कहा- ये रविचंद्रन अश्विन की खासियत है, आपको यह सीखने की जरूरत है कि टेस्ट क्रिकेट में उबाऊ होना एक शानदार चीज है। आपको एक ही जगह पर एक ही गेंदबाजी को, बार-बार करते रहना होगा। यह लोहार का खेल नहीं, बल्कि सुनार का खेल है।
चोपड़ा ने आगे कहा- लोहार जोर से मारता है, वैसा बनाता है और आवाज भी बहुत तेज होती है, लेकिन सुनार एक ही जगह पर काम करता रहता है और फिर एक बहुत अच्छा आभूषण तैयार हो जाता है। यह टेस्ट क्रिकेट की वास्तविक गेंदबाजी है, जहां आप एक ही क्षेत्र में गेंदबाजी करते रहते हैं ताकि बल्लेबाज परेशान हो और कुछ अलग करने की कोशिश करे। हमने लोगों को कुछ अलग करते हुए बाहर निकलते देखा है, जिसके बाद वो अपना विकेट खो देते हैं।
दूसरी ओर, अब अश्विन टीम इंडिया की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज में अश्विन कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

