Skip to main content

ताजा खबर

‘यह लोहार का खेल नहीं बल्कि सुनार का खेल है’ रविचंद्रन अश्विन को लेकर आकाश चोपड़ा

‘यह लोहार का खेल नहीं बल्कि सुनार का खेल है’ रविचंद्रन अश्विन को लेकर आकाश चोपड़ा

Aakash Chopra and Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में भारत के लिए ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने कमाल का प्रदर्शन किया था। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 114 रन बनाने के अलावा 11 विकेट लेने के चलते, अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज (POTS) के अवाॅर्ड से नवाजा गया था। यह टेस्ट क्रिकेट में अश्विन का रिकाॅर्ड 11वां अवाॅर्ड था।

तो वहीं अब अश्विन के इस शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) अश्विन की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। चोपड़ा ने अश्विन की एक ही तरह की गेंदबाजी को सुनार का खेल करार दिया है।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद, आकाश चोपड़ा ने कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक चर्चा में अश्विन को लेकर कहा- ये रविचंद्रन अश्विन की खासियत है, आपको यह सीखने की जरूरत है कि टेस्ट क्रिकेट में उबाऊ होना एक शानदार चीज है। आपको एक ही जगह पर एक ही गेंदबाजी को, बार-बार करते रहना होगा। यह लोहार का खेल नहीं, बल्कि सुनार का खेल है।

चोपड़ा ने आगे कहा- लोहार जोर से मारता है, वैसा बनाता है और आवाज भी बहुत तेज होती है, लेकिन सुनार एक ही जगह पर काम करता रहता है और फिर एक बहुत अच्छा आभूषण तैयार हो जाता है। यह टेस्ट क्रिकेट की वास्तविक गेंदबाजी है, जहां आप एक ही क्षेत्र में गेंदबाजी करते रहते हैं ताकि बल्लेबाज परेशान हो और कुछ अलग करने की कोशिश करे। हमने लोगों को कुछ अलग करते हुए बाहर निकलते देखा है, जिसके बाद वो अपना विकेट खो देते हैं।

दूसरी ओर, अब अश्विन टीम इंडिया की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज में अश्विन कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...